किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो होगा आंदोलन : विरेंद्र सिंह

देवबंद में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन ने धान क्रय केंद्र के अधिकारियों पर किसानों को परेशान करने और उनका धान नहीं खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:28 PM (IST)
किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो होगा आंदोलन : विरेंद्र सिंह
किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो होगा आंदोलन : विरेंद्र सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन ने धान क्रय केंद्र के अधिकारियों पर किसानों को परेशान करने और उनका धान नहीं खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर सरकारी अनाज मंडी पहुंचे तो उन्हें कुछ किसानों ने बताया कि करीब 15 दिनों से पटवारी से लेकर एसडीएम के यहां चक्कर काटने के बाद उन्हें धान बेंचने के लिए टोकन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी क्रय केंद्र अधिकारी धान को खराब बता उसे खरीदने से इंकार कर रहे हैं। मंडी में मौजूद किसान राकेश व मनीष ने बताया कि परेशान आकर वह अपना धान औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें फसल की लागत भी वसूल नहीं हो पाएगी।

चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे धोखे को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान चौ. विक्रम सिंह, संदीप कुमार, अंकुर चौधरी, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

ग्राम मोहड़ा में लगा विधिक साक्षरता शिविर, दी कानून की जानकारी

गंगोह: मंगलवार को ब्लाक के गांव मोहडा में विधिक साक्षरता शिविर लगा, जहां अनेक जानकारियां दी गईं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पांडेय ने निश्शुल्क कानूनी सहायता सबके लिये, मध्यस्थता केन्द्र, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत गिरफतार व्यक्ति के अधिकार, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा अपराध करने पर उनके अधिकार, सविधान, लैगिग अपराध आदि के बारे में बताया।

श्री हृषीकेश पांडेय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में आज ग्राम मोहड़ा में विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

शोभित यूनिवर्सिटी के डीन डा. प्रीतम सिहं पंवार ने छोटे-छोटे कानूनों की जानकारी दी ओर कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य उददेश्य आम नागरिकों को कानूनो की जानकारी उपलब्ध कराना है। अश्विनी शर्मा कोर्ट स्टाफ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी राजकुमार गुप्ता ने भी विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं पर प्रकाश डाला। नायब तहसीलदार ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी तहसील के योजनाओं की जानकारी दी। शोभित यूनिवर्सिटी के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने भी आवश्यक जानकारी दी। ग्राम दूधला, बिलासपुर व ग्राम झाड़वन में भी डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रोफेसर गौरव त्यागी ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण यूनिवर्सिटी के विधि के छात्र एवं छात्राएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी