सबकुछ ठीक रहा तो और दो नए आक्सीजन प्लांट लगेंगे

मेडिकल कालेज पिलखनी में आक्सीजन के दो प्लांट चालू हो गए हैं। एक प्लांट तो प्रति मिनट में 500 लीटर आक्सीजन बना रहा है। वहीं आर्मी के द्वारा तैयार किया गया प्लांट भी मरीजों के बेड तक आक्सीजन भेज रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:49 PM (IST)
सबकुछ ठीक रहा तो और दो नए आक्सीजन प्लांट लगेंगे
सबकुछ ठीक रहा तो और दो नए आक्सीजन प्लांट लगेंगे

सहारनपुर, जेएनएन। मेडिकल कालेज पिलखनी में आक्सीजन के दो प्लांट चालू हो गए हैं। एक प्लांट तो प्रति मिनट में 500 लीटर आक्सीजन बना रहा है। वहीं, आर्मी के द्वारा तैयार किया गया प्लांट भी मरीजों के बेड तक आक्सीजन भेज रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सहारनपुर एक ऐसा जिला बन जाएगा जो दूसरे जिलों को भी आक्सीजन सप्लाई करेगा। हालांकि इस हालत में आने के लिए सहारनपुर को अभी समय लग सकता है।

नगर निगम के महापौर संजीव वालिया ने जिला प्रशासन को अपनी निधि से प्लांट लगवाने की घोषणा की हुई है। नगर निगम यह प्लांट जिला अस्पताल परिसर में लगाने के लिए जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह प्लांट जून के अंत तक चालू हो जाएगा। इसके अलावा खनन विभाग लगभग पौने दो करोड़ का चेक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को आक्सीजन प्लांट के लिए सौप चुका है। खनन विभाग ने भी एक आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए घोषणा की हुई है। हालांकि यह प्लांट कहा पर लगेगा, इसके लिए अभी जगह चिन्हित नहीं है। अनुमान है कि इस प्लांट को भी मेडिकल कालेज पिलखनी में ही लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पीएम फंड से मेडिकल कालेज में प्रति मिनट 500 लीटर आक्सीजन बनाने वाला प्लांट चालू कर दिया गया है। ----

ये हैं आक्सीजनमैन

शहर की कई संस्थाएं आक्सीजन के लिए भटक रहे लोगों की मदद कर रही हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती के सदस्य राहुल झाम ने एक निजी अस्पताल में पहुंचकर एक मरीज को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। इसी तरह से एरोन नाम की संस्था भी लोगों को आक्सीजन, प्लाज्मा, ब्लड आदि की मदद कर रही है, जिससे साफ है कि जिले में आक्सीजनमैन की भी कमी नहीं है। ---

आक्सीमीटर चाहिए तो यहां करें संपर्क

सहारनपुर : उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिघल ने बताया कि यदि किसी को आक्सीमीटर की जरूरत हो तो वह उनके घर से ले सकता है। उसके केवल इतना करना होगा कि वह एक लिफाफे में 535 रुपये रखकर उनके घर के बाहर रख दें और आक्सीमीटर को ले जाए। बता दें कि आक्सीमीटर की कालाबाजारी को देखते हुए मनोज सिघल ने यह कदम उठाया है। मनोज सिघल से इन नंबरों 9897354457 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी