डेरा सच्चा सौदा आश्रम में बेसहारा परिवारों बांटे गर्म वस्त्र

सड़क दूधली में कुम्हार हेड़ा स्थित पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरा सच्चा सौदा पर सेवादारों व साध संगत के जिम्मेदार भाई-बहनों ने गरीबों व बेसहारा लोगों को गर्म चादर जर्सी इनर जूते जुराबें कंबल आदि वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:41 PM (IST)
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में बेसहारा परिवारों बांटे गर्म वस्त्र
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में बेसहारा परिवारों बांटे गर्म वस्त्र

सहारनपुर, जेएनएन। सड़क दूधली में कुम्हार हेड़ा स्थित पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरा सच्चा सौदा पर सेवादारों व साध संगत के जिम्मेदार भाई-बहनों ने गरीबों व बेसहारा लोगों को गर्म चादर, जर्सी, इनर, जूते, जुराबें, कंबल आदि वितरित किए।

देहरादून रोड स्थित डेरे पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भंगीदास भारती इंसा ने धन- धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर की। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सा के पावन वचनों को सुनाया।

उन्होंने कहा कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के द्वारा 135 से अधिक आश्रमों में मानवता की भलाई के कार्य चल रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से आज देश में जगह-जगह उनके आश्रमों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों व बेसहारा लोगों की सेवा की जा रही है। इसके माध्यम से सेवादारों को गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। सेवादारो में कालूराम इंसा, सोनू सरदार इंसा, रूबी इंसा, गुरप्रीत इंसा, मुकेश इंसा, रजनीश इंसा, सुलेख चंद इंसा, और बहने अनीता इंसा, शीला इंसा, सुनीता इंसा, सुशील इंसा, गुलशन इंसा, रेखा इंसा आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जल बचाने को प्रेरित

महंगी: ग्राम पंचायत बीराखेड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल मिशन के तहत ग्रामीणों को जल का महत्व बताते हुए जल बचाने को प्रेरित किया।

गांव के नुक्कड़ पर लघु नाटिका के माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की और से आए कलाकारों ने ग्रामवासियों को पानी का महत्व बताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ने भी ग्रामवासियों से जल संरक्षण के लिए तालाबों को बचाने, पानी को बिना जरूरत न बहाने को प्रेरित किया। जल निगम से दीपक कुमार व ग्रामीणों में ऋषिपाल, पूर्व प्रधान मदन सिंह, सुनील कुमार, सोनी, नवाबसिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी