जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित

रामपुर मनिहारान में स्नेहिल संस्था द्वारा जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह हुआ जिसमें संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM (IST)
जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित
जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में स्नेहिल संस्था द्वारा जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह हुआ, जिसमें संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित जगओम भवन पर स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ललित कला अकादमी के डा नंदलाल ठाकुर को कला क्षेत्र, कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल को शिक्षा क्षेत्र,डा प्रकाश उपाध्याय जावरा मध्यप्रदेश को साहित्य के क्षेत्र में डा. जावेद राही,गुर्जर लोक संस्कृति संरक्षण विशेषज्ञ जम्मू-कश्मीर, डा. शशि झा वरिष्ठ चित्रकार, डा. जीवाइ गिरी वरिष्ठ चित्रकार, राजकुमार उपाध्याय साहित्यकार एवं शिक्षाविद,आर्य अजब सिंह समाज सेवी और शिक्षाविद , सुरेन्द्र चौहान वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद को जगओम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

प्रख्यात गजल गायक हिमांशु दरमोड़ा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।परम चौधरी द्वारा जगदेवी कुंवरी जी द्वारा रचित सुधियों की छांव पुस्तक से काव्य अंश प्रस्तुत किये गए । मंजुला सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक व स्नेहिल संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ममतासिंह ने जगदेवी की एक रचना- बचपन की सुधियां आ धमकी संगीतमय प्रस्तुत की। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ममता सिंह ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम आनलाइन किया जा रहा है।

डा सुनीता पंवार ने सम्मानित होने वाले विभूतियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र चौहान, डा. आरवी सिंह, डा. ओमकार पंवार, अरमान कपूर, की विशेष उपस्थिति रहीं। आयोजन में दुष्यंत धीमान,उषा अरोडा, राहुल सिंह, अफजाल, डा. रीता तिवारी, डा. पुनीत सैनी, डा. अलका मोहन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जगओम स्मृति भवन का लोकार्पण किया गया, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियो का संचालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी