सांप्रदायिक सदभाव कायम रखने के लिए किया सम्मान

व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहारनपुर की फिजा को खराब होने से बचाने के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले समाजसेवियों का शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST)
सांप्रदायिक सदभाव कायम रखने के लिए किया सम्मान
सांप्रदायिक सदभाव कायम रखने के लिए किया सम्मान

सहारनपुर, जेएनएन। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहारनपुर की फिजा को खराब होने से बचाने के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले समाजसेवियों का शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया गया।

स्थानीय प्रताप नगर स्थित व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नवरात्रों के दौरान कुछ लोगों ने शहर की फिजा को खराब करने के प्रयास को विफल कर सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने के लिए समाजसेवी जावेद साबरी, ईशान साबरी को शाल ओढ़ाकर व सम्मान प्रतीक प्रदान कर अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम नारंग ने कहा कि सहारनपुर की धरती बाबा लाल दयाल की साधना स्थली व शाह हारून चिश्ती की इबादत गाह है जो गंगा-जमुनी तहजीब को अपनी गोद में समेटे हुए है। डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब के मुख्य संरक्षक जावेद साबरी ने कहा कि हिन्दू को हिन्दू की गलत बात व मुस्लिम को मुस्लिम की गलत बात का विरोध करना चाहिए ताकि देश मे आपसी सदभाव व सौहार्द को मजबूत बनाया जा सके। पवन नारंग, खैराती लाल अरोड़ा, राजेश विरमानी, नितिन सिघल, अमन मनचंदा, मोहसीन खान, परवेज अंसारी, राव शाहिद, वेद गुप्ता, ललित जिदल, मनोज शर्मा, सुभाष खुराना, पंकज खरबंदा, हाजी अब्दुल बारी, रिजवान अंसारी, इरफान अंसारी, विशाल गोयल, अनुपम गुप्ता, सुरेश सैनी, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, राजीव फुटेला आदि लोग उपस्थित रहे।

रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

देवबंद: रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में शनिवार को हुई बैठक में ट्रस्ट संस्थापक सभापति राधेश्याम माहेश्वरी की संस्तुति पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को अध्यक्ष, अमित माहेश्वरी, शिव कुमार राणा, नरेंद्र बंसल, अरविद बंसल उपाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष विजय सिघल, उमेश सैनी संगठन मंत्री, कन्हैया बंसल संयुक्त महामंत्री, डा. अखिलेश जौहरी, अखिलेश बंसल, अमित कंसल मंत्री, अश्वनी सिघल कानूनी सलाहकार, रितेश बंसल संयुक्त महामंत्री/कानूनी सलाहकार, अश्वनी गर्ग मीडिया प्रभारी एवं धीरज कुमार व सचिन शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान संरक्षक विजय गोयल, प्रदीप बंसल, कुलदीप गोयल, लोतीराम बंसल व अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी