'सहन नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न'

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर कार्यसमिति की बैठक का शनिवार को आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:47 PM (IST)
'सहन नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न'
'सहन नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न'

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर कार्यसमिति की बैठक का शनिवार को आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नानौता में गंगोह रोड स्थित चाननदास धर्मशाला में आयोजित बैठक में व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश महामंत्री जसवंत बत्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से दुकानों को मंडी के दायरे में लाकर व्यापारियों पर टैक्स थोपने का काम कर रही है, जो कतई स्वीकार नहीं होगा। इस दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उन्होंने निराकरण आश्वासन दिया। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मक्कड़ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में व्यापार मंडल की टीमों के गठन का काम तेजी से चल रहा है। जिसकी जल्दी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ईश्वर गोयल, जिलाध्यक्ष सुभाष सिघल, आलोक अग्रवाल, जिला संयोजक राजीव नामदेव, नगराध्यक्ष सतीश चावला, जिला उपाध्यक्ष सरदार अविदर सिंह काका, दर्शन लाल, शिव कुमार राणा, सलमान मलिक, हार्दिक तनेजा, सुशील नामदेव, विकास जैन,हिमांशु गर्ग, मनन चावला, आदेश नामदेव, उदित जैन, राजेंद्र गर्ग, फजल अली,संजय अग्रवाल, सुनील कुमार, अशोक तागरा व हरीश तनेजा आदि उपस्थित रहे। - - - - - - व्यापारियों को दिया जाए पेंशन योजना का लाभ

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जनपद इकाई ने जीएसटी, करदाता एवं आयकरदाता व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि व्यापारी करों का भुगतान लम्बे समय से कर रहा है। वह राष्ट्र के विकास में सहायक है। उनकी मुसीबत के समय मदद देना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष डेढ़

करोड़ से कम का कारोबार छोटे से छोटा व्यापारी भी कर लेता है, इसलिए पेंशन योजना सभी व्यापारियों के लिए होनी चाहिए। यही नहीं पेंशन की कोई सीमा न रखकर सभी व्यापारियों के लिए पेंशन बनाई जाए। कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से छोटे से

छोटा व्यापारी भी जीएसटी में अपना पंजीकरण कराएगा तथा सरकार का राजस्व और अधिक बढ़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संजय भसीन, अनिल गर्ग, रमेश अरोड़ा, दीपक राज सिघल, रमेश डावर, एसकेसूरी, पवन कुमार गोयल, कर्नल संजय मिडढा, ललित

पोपली, प्रवीन चांदना, संजीव सचदेवा, मुरली खन्ना आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी