जमीन के विवाद में मारपीट, महिला व बच्चे घायल

बेहट (सहारनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हाहेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:46 PM (IST)
जमीन के विवाद में मारपीट, महिला व बच्चे घायल
जमीन के विवाद में मारपीट, महिला व बच्चे घायल

बेहट (सहारनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हाहेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 महिलाओं व कई बच्चों को चोट आई। दोनों पक्षों के घायल पहले कोतवाली और इसके बाद सीएचसी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गयी थी।

गांव के एक पक्ष के राजपाल का कहना है कि करीब 40 वर्ष पूर्व उनके दादा रामस्वरूप ने गांव के कांशीराम से 3 बिस्वा आबादी की भूमि खरीदी थी। जिस पर वह काबिज चले आ रहे हैं। आरोप है कि गांव का ही सुभाष अब इस भूमि को अपनी बता रहा है। इसी के चलते सुभाष पक्ष ने उनके घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की। जिसमें रजनी, सुषमा, तारा, बाला, प्रभा व राधा व कई बच्चे घायल हो गये।

जबकि दूसरे पक्ष सुभाष का कहना है कि उन्होंने इस भूमि का 22 अगस्त को कांशीराम से बैनामा लिया है। बुधवार को राजपाल पक्ष उस भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा था। जब इसे रोकने गये तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। हमले में सुमित्रा, जगवती, काजल, आरती, बंटी व बबली आदि महिलाओं को चोटें आयी है। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिये अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर छोटे ¨सह का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले में समझौते के भी प्रयास चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी