सरकार कृषि कानून वापस ले: जगपाल

रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह ने कहा सरकार अपनी जिद छोड़कर कृषि कानून वापस ले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:30 PM (IST)
सरकार कृषि कानून वापस ले: जगपाल
सरकार कृषि कानून वापस ले: जगपाल

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह ने कहा सरकार अपनी जिद छोड़कर कृषि कानून वापस ले।

इसी कड़ी में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से एक बार फिर दिल्ली में किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का काफिला शनिवार को गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाकियू मडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह, चौधरी साहब सिंह प्रमुख, प्रदीप पंवार समेत अन्य किसान भी मौजूद रहे।

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जड़ौदापांडा: पंचायत चुनाव में वोट की खातिर साईकिल व पैसा बांटने को लेकर मतदान की तड़के जड़ौदापांडा के पूर्व प्रधान राकेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमला हुआ था। मामले में शनिवार को पुलिस ने जड़ौदापांडा वह किशनपुर के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पंचायत चुनाव में मतदान से पहली रात जड़ौदा पांडा के पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी आशीष के पिता राकेश त्यागी पर गांव के मजरे किशनपुर में उस समय धारदार हथियारों से हमला कर दिया था जब राकेश त्यागी अपने समर्थकों के पास किशनपुर गये थे। हमले में राकेश त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्होंने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान दूसरे प्रत्याशी नवीन त्यागी की कार में भी आग लगा दी गई थी। आगजनी से गांव में खलबली मच गई थी। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित राकेश त्यागी के भाई दिनेश की तहरीर पर गांव के संदीप, उमेश, अभिषेक व किशनपुर निवासी सुनील, रोमांस वह कपिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,149,323,324,504 व336 में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह का कहना है कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी