बसपा में नहीं होता अच्छे लोगों का सम्मान: मौसम

चार दिन पूर्व बसपा को अलविदा कह कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए युवा नेता मौसम राव अब इस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में पैदल घूम कर कार्यकर्ताओं के कुनबे को बढ़ाने के काम में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM (IST)
बसपा में नहीं होता अच्छे लोगों का सम्मान: मौसम
बसपा में नहीं होता अच्छे लोगों का सम्मान: मौसम

जेएनएन, सहारनपुर। चार दिन पूर्व बसपा को अलविदा कह कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए युवा नेता मौसम राव अब इस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में पैदल घूम कर कार्यकर्ताओं के कुनबे को बढ़ाने के काम में लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी मौसम राव कई वर्षों से बसपा में गंगोह विधानसभा बसपा कार्यकारिणी में जिम्मेदार पद पर रहते हुए कार्य कर रहे थे। लगभग चार महीने पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन जब बसपा ने उन्हें कोई अहमियत नहीं दी तो चार दिन पूर्व मौसम राव आजाद समाज पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। असपा नेता मौसम राव ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर व क्षेत्र में पैदल घूम घूम कर लोगों को असपा की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा पार्टी में अच्छे लोगों का सम्मान नहीं होता। मान सम्मान ना मिलने पर ही वह असपा में आए हैं। इस दौरान अनिल रावण, पृथ्वीराज सिंह,अंकित कुमार व गौतम आदि उपस्थित रहे। चौ. नीरपाल को लोक संकल्प समिति में शामिल करने पर किया स्वागत

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल की विधानसभा चुनाव-2022 के लिए गठित लोक संकल्प समिति-2022 में सहारनपुर से चौधरी नीरपाल सिंह को समिति सदस्य मनोनीत कर शामिल किए जाने पर स्वागत किया गया। साथ ही समिति अध्यक्ष के साथ होने वाली विशेष बैठक की तैयारियां की समीक्षा की गई।

पंजाबी बाग में आयोजित रालोद की बैठक में जिला अध्यक्ष राव कैसर सलीम ने नीरपाल को समिति में लेने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व उम्मीद जताई कि चौधरी नीरपाल की योग्यता को राष्ट्रीय लोक दल सही दिशा में उपयोग करेगा तथा उनकी सेवाएं पार्टी को मिलती रहेगी। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि 29 जुलाई(आज) को लोक संकल्प समिति के सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना राष्ट्रीय लोक दल हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष यशवीर सिंह सहारनपुर आयेंगे तथा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से लोक संकल्प पत्र में सुझाव लेंगे। उन्होंने कहा कि यशवीर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कहा कि पार्टी आलाकमान ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेंदारी सौंपी है उसमें खरा उतरने में कसर नहीं छोड़ी जायेगी। बाद में गुरूवार को होने वाली संगठन की समीक्षा बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा पदाधिकारियो से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया। इस दौरान चौधरी सुरेश पाल, चौधरी अरविद मलिक सपन कुमार आरती शर्मा युवराज चौधरी, गजेंद्र चौधरी धर्मवीर राणा, चौधरी भगत सिंह, ठाकुर जनक सिंह, रविद्र गुर्जर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी