सक्रिय व मजबूत कार्यकर्ताओं को दें बूथ की जिम्मेदारी : सिद्धार्थ सिंह

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बूथ कमेटियों को अधिक से अधिक सक्रिय कर मजबूत कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाए जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहरा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:49 PM (IST)
सक्रिय व मजबूत कार्यकर्ताओं को दें बूथ की जिम्मेदारी : सिद्धार्थ सिंह
सक्रिय व मजबूत कार्यकर्ताओं को दें बूथ की जिम्मेदारी : सिद्धार्थ सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बूथ कमेटियों को अधिक से अधिक सक्रिय कर मजबूत कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाए जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहरा सके।

मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह रविवार को आज यहां अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर समस्त फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने विधानसभा वार समीक्षा करते हुए कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें और तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है और इस कुशासन से निजात चाहता है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने फिर धर्म के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि पिछले साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने जनता को महंगाई की मार देने का काम किया है। पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं वरिष्ठ नेता विनोद तेजियान, फिरोज आफताब ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने का मन बना चुकी है। इस दौरान चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, सुरेन्द्र बिड़वी,संजीव दुर्जन, अब्दुल गफूर, राव वजाहत, अच्छन यादव, सोनू चौधरी, प्रदीप चौधरी, उदयवीर कश्यप, वासिल तोमर, सऊद आलाम आदि मौजूद रहे।

नेत्र जांच शिविर में 932 मरीजों को जांचा

गंगोह: रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में रविवार को नेत्र जांच शिविर लगा, जहां 932 मरीजों की जांच की गई। इनमें 610 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए हैं।

मिशन शक्ति को समर्पित नेत्र शिविर का आयोजन लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल व रामकृष्ण मेहता परोपकार समिति द्वारा किया गया था। समिति अध्यक्ष लायन प्रदीप तायल, सचिव ईश्वर दयाल गोयल, रीजन चेयर पर्सन ला. राजन कपूर, जोन चेयर पर्सन ला. राजेश मेहता, ला. सचिन गोयल, एसआइ वर्षा तोमर आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर पर डा. महेश गर्ग तथा डा. गरिमा वत्स की टीम द्वारा लगभग 932 नेत्र मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया और 610 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया गया। शेष मरीजों को नि:शुल्क दवा दी गई। सभी 610 आपरेशन के लिये चयनित मरीजों को बसों के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में लायन आइ हास्पिटल, कविनगर, गाजियाबाद भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रीजन चेयर पर्सन ला. राजन कपूर ने संस्था द्वारा कराये जा रहे नेत्र शिविर की प्रशंसा की। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन रवि शंकर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में लायंस सदस्य, मेहता इंटर कालेज का स्टाफ व परोपकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी