छात्राओं ने हाथों पर रचाई सुंदर मेहंदी

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह दिखाया और हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:49 PM (IST)
छात्राओं ने हाथों पर रचाई सुंदर मेहंदी
छात्राओं ने हाथों पर रचाई सुंदर मेहंदी

जेएनएन, सहारनपुर। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह दिखाया और हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दून हिल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता में स्नातक की छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों में सुंदर आकृतियों में मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली ने प्रथम, फातिमा ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शैंकी खुशी, पायल, आकाश, सदफ, रिया, ईशा, काजल, तनुसैन, निकिता, साधना, संध्या, रश्मि, रूपल आयुषी व शिवानी आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई। इस मौके पर बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया। प्रधानाचार्य अरुण गोयल, ममता वर्मा, अनिता बंसल, राजकुमारी, आशु कपिल, रीता बत्रा, कविता, निधि वर्मा मौजूद रहे।

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही हैं। महिलाएं बाजार में जमकर खरीददारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी है बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बाजारों में गस्त कर रही हैं। करवा चौथ पर्व को नजदीक देखते हुए बाजारों में रौनक बनी हुई थी। महिलाओं की भीड़ सुबह से दुकानों पर लग रही है महिला पर्व के मद्देनजर चूड़ी, व मेकअप के सामान की जमकर खरीददारी कर रही हैं पर्व को लेकर हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह हैं। बाजारों में हर तरफ महिलाओ की भीड़ नजर आ रही थी। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं है। रविवार को करवा चौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है। कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। बाजारों में रही रौनक

गंगोह क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बाजार में महिलाओं की भीड़ रही, विशेष रूप से श्रंगार का सामान बेचने वाले व्यस्त रहे। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ को महिलाएं जहां पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं, वहीं मिट्टी के बर्तन से चंद्रमा को जल देकर व्रत खोलती हैं। त्योहारों के लिए महिलाएं मिट्टी का ही करवा खरीदना पसंद करती हैं। ग्रामीण महिलाओं का ध्यान तो अब भी इसी पर ही केंद्रित है। पिछले कुछ समय से मिट्टी के बने बर्तनों की तरफ से लोगों का ध्यान हट रहा है। मजदूरी व मिट्टी के बर्तन बनाने में आने वाली लागत के चलते यह बर्तन महंगे हो गए, तो इनका स्थान स्टील का बना करवा लेता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि सुहाग के वास्ते लिए गए मिट्टी के इस बर्तन को संभाल कर रखना बड़ा मुश्किल काम है। जबकि स्टील के बर्तन में यह परेशानी नहीं है तथा इसे बार-बार भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ महिलाओं की यह सोच भले ही हो, लेकिन अधिकांश विशेष रूप से ग्रामीण महिलाएं मिट्टी के करवे को ही परंपरागत व शुद्ध मानती हैं। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान भी खरीदती है। शनिवार को देर शाम तक इस प्रकार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। विशेष रूप से चूड़ी बेचने वाले दुकानदार व्यस्त रहे। नगर के सभी ब्यूटी पार्लर संचालक भी व्यस्त रहे तथा इन पर महिलाओं की भीड़ बनी रही।

chat bot
आपका साथी