आज घर से बाहर संभलकर निकले

रामपुर मनिहारान में आज घर से बाहर जरा संभलकर निकलें क्योंकि 25 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। जिसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जबरदस्त शादी का साया है। ऐसे में कस्बे में जाम लगने की की स्थिति रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:46 PM (IST)
आज घर से बाहर संभलकर निकले
आज घर से बाहर संभलकर निकले

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में आज घर से बाहर जरा संभलकर निकलें, क्योंकि 25 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। जिसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जबरदस्त शादी का साया है। ऐसे में कस्बे में जाम लगने की की स्थिति रहेगी।

देवोत्थान एकादशी को लेकर माना जाता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं। इस दिन से ही चातुर्मास आरंभ होते हैं। इस बार एक जुलाई से चातुर्मास आरंभ हुए थे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विश्राम करने का समय पूर्ण होता है। भगवान विष्णु के जागते ही चातुर्मास का समापन हो जाता है। चार माह का शयन काल होने के कारण इसे चातुर्मास कहा गया है। चातुर्मास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसी कारण इन चार माह में शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। देवोत्थान यानि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद सभी प्रकार के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान शादियों का बुधवार को देवउठनी एकादशी हैं। इस दिन बिना सूझे भी शादी समारोह आयोजित करना शुभ माना जाता है। इस बार चार महीने बाद शादी है तो जबरदस्त शादी का साया हैं। मंगलवार को भी शादियों के कारण दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जबरदस्त जाम के हालात रहे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही जो कि वह मुश्किल निकल पाई। पुलिस भी जाम खुलवाने में असमर्थ नजर आईं। मंगलवार को हाइवे पर वाहनों की स्थिति देख साफ है कि बुधवार को हालत और जाम के रहेंगे।

chat bot
आपका साथी