आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने गौतम

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह के स्थान पर गौतम प्रधान को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि करणवीर सिंह को मंडल कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:43 PM (IST)
आजाद समाज पार्टी के  जिलाध्यक्ष बने गौतम
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने गौतम

सहारनपुर, जेएनएन। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह के स्थान पर गौतम प्रधान को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि करणवीर सिंह को मंडल कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

आजाद समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश मौर्य ने कहा कि आजाद समाज पार्टी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी गौतम प्रधान को जिलाध्यक्ष बनाकर दी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम प्रधान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और शोषित, वंचित व दबे कुचले वर्ग की आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार, शिवम, उमेश कुमार, विक्की, दीपक कोरी मौजूद रहे।

...

भाजपा में हर कार्यकर्ता

का सम्मान: मांगेराम

सहारनपुर, जेएनएन। जिले के बडगांव क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रामपुर देहात मंडल की भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। आम कार्यकर्ता भी इस पार्टी में मुखिया बन सकता है। भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार में रिकार्ड विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

गांव मिर्जापुर में रामपुर देहात मंडल में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम ने कहा भाजपा देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता भी पार्टी का मुखिया बन सकता है। पूर्व विधायक मनोज चौधरी व महावीर राणा ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार में विकास कार्यो की गंगा बह रही है। समारोह को कापरेटिव बैंक चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप राणा, प्रदीप लाला, बृजेश राणा, जावेद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी