परिवार न्यायालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की खबर से वकीलों में रोष

परिवार न्यायालय को दीवानी कचहरी परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की खबर ने वकीलों में रोष पैदा कर दिया है। मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार रखा और विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:01 PM (IST)
परिवार न्यायालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की खबर से वकीलों में रोष
परिवार न्यायालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की खबर से वकीलों में रोष

सहारनपुर, जेएनएन। परिवार न्यायालय को दीवानी कचहरी परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की खबर ने वकीलों में रोष पैदा कर दिया है। मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार रखा और विरोध जताया। वकीलों की मांग है कि इस प्रकार अलग-अलग स्थानों पर अदालतों के होने से वाद कार्य प्रभावित होंगे।

परिवार न्यायालय को दीवानी कचहरी के परिसर से दूर कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। यह खबर जैसे ही वकीलों को लगी उनमें असहज स्थिति पैदा हो गई। इससे पूर्व मोटर दुर्घटना प्रतिवाद अधिकरण के पंतनगर में स्थानांतरित हो जाने से वकीलों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। अक्सर एक ही समय में दोनों स्थानों पर मामलों की सुनवाई की संभावना के चलते अधिवक्ता को किसी एक की सुनवाई को टालना पड़ता है। अब परिवार न्यायालय के स्थानांतरण की खबर से उनका यह डर और हावी हो गया।

गौरतलब है कि परिवार न्यायालय में दीवानी और फौजदारी दोनों ही प्रकार के मामलों की सुनवाई चलती है। सीधे तौर पर इसमें सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के लगभग सभी अधिवक्ता वादकारियों की ओर से पैरवी करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। बार संघ अध्यक्ष अभय सैनी ने बताया कि इस बारे में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार न्यायालय को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर : राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की लिक रोड पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक दुआ व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग मलिक के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मनीष अरोड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनुराग मलिक ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है व पूरे भारत के हर प्रदेश में संगठन का गठन किया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश के हर जिले में इसकी शुरुआत हो चुकी है। जिला अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए निखिल मल्होत्रा, अंकित गुलाटी, गुरमीत सिंह मिगलानी, सोनू मिनोचा, गौरव धवन को जिला उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह बग्गा जिला कोषाध्यक्ष, दीपक जुनेजा, महंत नीलकंठ शर्मा जिला संगठन मंत्री, दीपक सेठी, असीम अरोड़ा, वरुण नरूला, गौरव, ट्विकल कपूर को जिला सचिव, गौरव बजाज जिला मीडिया प्रभारी मनोनित किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर मोहित राय जसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर वीर सिंह , जिला महामंत्री रजत दुआ, सुनील सूरी आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी