मंदिर निर्माण को चलाया निधि संग्रह अभियान

सहारनपुर जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जनस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:27 PM (IST)
मंदिर निर्माण को चलाया निधि संग्रह अभियान
मंदिर निर्माण को चलाया निधि संग्रह अभियान

सहारनपुर जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों से समर्पण एकत्र किया गया। शुक्रवार को खण्ड सह संचालक स्वतंत्र तथा खंड कार्यवाह श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के खुडाना गांव में डीसीडीएफ चैयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर व गांव मोरा से पूर्व डीएसपी ओम प्रकाश सिंह से रसीद द्वारा धन संग्रह किया। इस दौरान सहकार्यवाह राकेश, राजकुमार, युद्धवीर पुंडीर आदि स्वयं सेवक रहे।

सहारनपुर जेएनएन। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम कोला खेड़ी में राम मंदिर निर्माण के लिए घर घर जाकर जाकर समर्पण निधि का संग्रह किया। ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने गांव सहित उससे लगे मजरे में ग्राम वासियों के पास पहुंच कर श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की। ग्राम प्रधान ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं का मकसद प्रत्येक परिवार से संपर्क करके उन्हें भगवान राम के मंदिर से लोगों को जोड़ना है। इस मौके पर मंडल मंत्री अनुज कश्यप, सुशील कुमार, वीर सेन, अजीत वर्मा आदि शामिल रहे।

तोड़ फोड़ करने वालों का हिदू महासभा से नहीं वास्ता

सहारनपुर जेएनएन। अखिल भारत हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व हिदू महासभा के नाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा तोड़फोड़ कर रहे हैं। इन लोगो ने 25 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति भी प्रशासन से ली है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तिरंगा यात्रा की अनुमति निरस्त की जाए।

अखिल भारत हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से महासभा का कोई लेना-देना नहीं है। वर्तमान में अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक का स्वर्गवास 6 जनवरी 2021 को हो गया था। जिस कारण अखिल भारत हिदू महासभा में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 15 फरवरी तक कोई भी कार्य करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

इसलिए इनकी तिरंगा यात्रा को निरस्त किया जाये और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

गंग नहर में मिला शव

सहारनपुर । शुक्रवार को भोजपुर गांव के समीप से गुजर रही गंग नहर में बहते हुए लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति के शव को देख लोगों में ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। एसएसआइ धीरेंद्र सिंह के अनुसार शव पूरी तरह गल चुका है। जिससे उसके काफी दिन से पानी में होने का अंदेशा लगाया जा रहा। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी