बच्चों, राहगीरों व रिक्शा चालकों को बांटे फ्रूट्स-किट्स

नानौता में रविवार को हजरत हुसैन सल्ल. अलै. फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST)
बच्चों, राहगीरों व रिक्शा चालकों को बांटे फ्रूट्स-किट्स
बच्चों, राहगीरों व रिक्शा चालकों को बांटे फ्रूट्स-किट्स

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में रविवार को हजरत हुसैन सल्ल. अलै. फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन अभियान चलाया। साथ ही नगर की सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में फ्रूट्स किट्स का वितरण किया गया।

कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के थाना परिसर, नगरपंचायत कार्यालय व अस्पताल सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ गरीब तबके के परिवारों, बच्चों,राहगीरों व रिक्शा चालकों को फ्रूट्स किटस बांटी गई।

इस अवसर पर संस्था हुसैन फॉर जस्टिस के नगराध्यक्ष कासिम हैदर आब्दी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अलै.) मजहब ए इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल. अलै.) के नवासे थे। 1400 साल पहले अपने साथियों के साथ एक दमनकारी और शोषणकारी शासन /शासक के विद्रोह में खड़े हुए थे और अपने तमाम साथियों के साथ कर्बला में कई दिनों की भूख-प्यास के साथ बर्बरता से शहीद कर दिए गए। उन्होंने अपने जीवन को त्याग दिया लेकिन इंसानी और इस्लामी सिद्धांतों पर बने रहे। इसी को इतिहास में कर्बला की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

संस्था के सागर आब्दी एवं मुसय्यब रजा ने कहा कि आज भी दुनिया भर में कर्बला को याद किया जाता है और जिदा रखा जाता है।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर मुन्ना, इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक नावेद अख्तर, बबली,कासिम हैदर, सागर आब्दी, अम्मार हैदर, मोहम्मद फैज, रजा हैदर, शोएब जैदी, सभी अख्तर, साहिल आब्दी, हूर अब्बास,समीर हैदर, कुमैल हुसैन व अयान आदि मौजूद रहे।

शिविर में की 250 मरीजों की निश्शुल्क जांच

इस्लामनगर: कस्बे के गांव नैनखेड़ी में लगे शिविर में बच्चा रोग विशेषज्ञ डा. अशोक पंवार के नेतृत्व में डा. राजीव रंजन, डा. कृष्ण लाल दिलावरी, डा. भगवान सिंह, डा. नरेंद्र सिंह द्वारा मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गयी।

शिविर में डाक्टर अशोक ने कहा कि आजकल के खान-पान से अनेक और जटिल बीमारियां इंसान को अपने चपेट में ले रही हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोष्टिक आहार लें और व्यायाम जरूर करें। समय-समय पर डाक्टर की सलाह भी लेते रहें।

शिविर में प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम सैनी ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। शिविर में प्रीतम सैनी प्रधान, बीरबल सिंह, बृजपाल कश्यप, राजेश सैनी, मोहर सिंह, राजपाल, योगेश, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी