पूर्व विधायक मनोज चौधरी 12 सौ वोटों से हारे

अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चौधरी देवराज सिंह ने कड़े मुकाबले में मनोज चौधरी को हराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST)
पूर्व विधायक मनोज चौधरी 12 सौ वोटों से हारे
पूर्व विधायक मनोज चौधरी 12 सौ वोटों से हारे

सहारनपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चौधरी देवराज सिंह ने पूर्व विधायक मनोज चौधरी को कड़े मुकाबले में 1200 वोटों से हराया। मंत्री पद पर भी देवराज सिंह गुट के चौधरी नृपेंद्र पवार ने जीत हासिल की। जीत के बाद चुनाव अधिकारी डाक्टर जयमल सिंह व पर्यवेक्षक एसडीएम एसएन शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इंटर कालेज में रात्रि में ही इन्हें शपथ दिलाई। जीत के बाद देवराज सिंह समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

-----

गुर्जर बिरादरी ने ही नकारा

मनोज चौधरी को

संस्था के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह के गुट के व उनके छोटे भाई वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने अपने सामने अध्यक्ष पद के दावेदार पारिवारिक भाई पूर्व विधायक मनोज चौधरी को कड़ी शिकस्त दी है। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा में सिर्फ गुर्जर समाज के लोग ही सदस्य हैं। 5 साल में यह चुनाव होता है। एक महीने से दोनों गुट लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। चुनाव प्रतिष्ठा का बना था, जिसमें साम, दाम, दंड, भेद सब अपनाए गए, लेकिन गुर्जर समाज ने पुन: अपना समर्थन वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह को ही दिया। इससे साफ है कि गुर्जर बिरादरी ने मनोज चौधरी को नकार दिया है

-------------

गुर्जर समाज के ये दिग्गज

रहे देवराज के साथ

इस चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी मेला राम सिंह पवार, वरिष्ठ नेता चौधरी राज सिंह माजरा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह, पूर्व प्रमुख चौधरी साहब सिंह, वरिष्ठ गुर्जर नेता नरेश कुमार नलहेड़ा, चौधरी मेघराज सिंह पवार, चौधरी रमेश पंवार घसोती, अपना दल के जिला अध्यक्ष चौधरी राजकुमार प्रधान पहासू, राजपाल सिंह पहासू, रविद्र चौधरी पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी,श्याम सिंह नवादा, ओमप्रकाश ,रमेश चन्द्र चेयरमैन, टेक चन्द मदनुकी, मनोज पंवार जानखेड़ा, बिट्टू लम्बरदार , विनोद पंवार, अनूप सिह आदि सभी गाँव के गणमान्य लोग देवराज सिंह के साथ रहे।

chat bot
आपका साथी