छात्राओं ने दी यातायात के नियमों का पालन करने की सीख

राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डा. कल्पना राव के नेतृत्व में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM (IST)
छात्राओं ने दी यातायात के नियमों का पालन करने की सीख
छात्राओं ने दी यातायात के नियमों का पालन करने की सीख

सहारनपुर, जेएनएन। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डा. कल्पना राव के नेतृत्व में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया।

छात्राओं ने स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के हित में धर्म और जाति से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान का संदेश प्रसारित किया तथा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क यातायात के नियमों के पालन पर लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आधार है, जिसके माध्यम से युवा वर्ग को समाज सेवा का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में डा. पूनम यादव, प्रताप सिंह रावत, विनोद कुमार,प्रदीप कुमार,इस्तखार अली, दिलशाद तथा छात्राएं उपस्थित रही।

रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी, देवबंद : ठा. कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज रणखंडी के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों ने साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ ही गांव में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली।

शुक्रवार को कार्यक्रम अधिकारी शीबा परवीन के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने गांव रणखंडी स्थित प्राचीन पीर पर जाकर वहां साफ-सफाई अभियान चलाया। बाद में रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से गांव में साक्षरता अभियान चलाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। अभियान में मंजू, दीपक,आकाश, काजल और चुनमुन ने स्लोगन लिख बैनरों के माध्यम से लोगों में शिक्षा के प्रति जागृति फैलाई। वहीं द्वितीय सत्र में स्वंय सेवकों और सेविकाओं ने शिक्षा की महता पर विचार गोष्ठी में तर्क प्रस्तुत कर शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शीबा परवीन शिक्षा के महत्वूर्ण बिदूओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रिया, प्राची, मुस्कान और लक्ष्मी आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी