स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पांच महिलाएं बनीं प्रधान

सड़क दूधली में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहारनपुर के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामाजिक समावेशन में राजनीतिक चेतना को भी हासिल कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:06 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पांच महिलाएं बनीं प्रधान
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पांच महिलाएं बनीं प्रधान

सहारनपुर,जेएनएन। सड़क दूधली में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहारनपुर के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामाजिक समावेशन में राजनीतिक चेतना को भी हासिल कर लिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समूह से जुडीं 36 महिला सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया जिसमें पांच ग्राम प्रधान और बारह क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं।

खंड विकास अधिकारी पुंवारका अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रधान के पद के लिए चौदह सदस्यओं ने प्रतिभाग किया था जिसमें से ब्लॉक मुजफ्फराबाद से सीमा देवी, सरसावा ब्लाक से शबनूर, नागल से मौसमी देवी, सधौली कदीम से दीपा रानी व गंगोह ब्लाक से विपिन देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं, जबकि दो महिलाएं उपविजेता रही। बीडीसी के लिए इक्कीस महिला सदस्यओं ने चुनाव में प्रतिभाग किया था जिसमें बारह महिलाओं ने जीत दर्ज की है जबकि तीन उप विजेता रही हैं। महिलाओं के प्रधान व बीडीसी चुने जाने पर समूह के अन्य सदस्यों ने सभी को बधाई दी है। बीडीओ अरुण उपाध्याय के अनुसार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ये मकाम हासिल करने पर बधाई दी है।

मोहल्ला छत्ता में विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन की मांग

गंगोह: मोहल्ला छत्ता पूर्वी की वार्ड सभासद ने उनके वार्ड को कोरोना सक्रिय सूची में रखने की मांग की है। उन्होंने विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाने की मांग की है।

नगरपालिका की वार्ड नंबर पांच की भाजपा सभासद उषा गर्ग ने एसडीएम व अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर सर्वाधिक वोटर संख्या वाले वार्ड को कोरोना सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सूची में रखते हुए हरेक गली व मैनरोड पर विशेषतौर पर सफाई कराने और सैनिटाइजर छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना के इस दूसरे दौर में सीएचसी अन्तर्गत कोरोना पाजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अकेले गंगोह नगरपालिका अन्तर्गत ही बडी संख्या में कोरोना पाजिटिव मिल रहे है।

सर्वाधिक संवेदनशील मोहल्ला छता में 50 से ज्यादा कोरोना पाजिटिव सक्रिय है। मृतक संख्या भी छह से ज्यादा है। ऐसी कोई सूची नही आती जिसमें छत्ता के इस वार्ड के केस न आते हो।

सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया के अनुसार स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन सूची बनाकर नगरपालिका को भिजवा देता है। हालांकि नगरपालिका के सफाईकर्मी व अन्य स्टाफ भी लगातार सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य में लगे है।

chat bot
आपका साथी