सहारनपुर के अभिनेता की शार्ट फिल्म को प्रथम पुरस्कार

चलचित्र सोसायटी तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ में नवांकुर शार्ट फिल्म महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें सहारनपुर के युवा लेखक व अभिनेता रवि कर्णवाल की फिल्म आक्सीजन को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM (IST)
सहारनपुर के अभिनेता की शार्ट फिल्म को प्रथम पुरस्कार
सहारनपुर के अभिनेता की शार्ट फिल्म को प्रथम पुरस्कार

सहारनपुर ,जेएनएन। चलचित्र सोसायटी तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ में नवांकुर शार्ट फिल्म महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें सहारनपुर के युवा लेखक व अभिनेता रवि कर्णवाल की फिल्म आक्सीजन को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शार्ट फिल्म का निर्देशन शुभम शर्मा द्वारा किया गया। इससे पूर्व देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इस शार्ट फिल्म को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया था। रवि कर्णवाल ने बताया कि महोत्सव के लिए 43 फिल्म का चयन किया गया था। जिसमें आक्सीजन को प्रथम पुरस्कार मिला है। आक्सीजन की कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है, एक ²श्य कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते उनके सामने आया था। जिसे उन्होंने फिल्म के माध्यम से दर्शकों के सामने जीवंत किया है। फिल्म एक सुंदर संदेश देती है की हमें बीते हुए समय से शिक्षा लेते हुए सावधानी के साथ भविष्य के लिए वैक्सीन लगवाकर खुद का और अपने समाज का बचाव करना है। फिल्म के लिए उनके सामने सबसे चुनौती थी कि सात मिनट की इस फिल्म में पूरे प्रदेश को कैसे दिखाया जाएं। फिल्म की उपलब्धि के लिए वह अपने माता-पिता एवं रंगकर्मी गुरु योगेश पंवार के अलावा अपनी टीम के शुभम शर्मा,धीरज बत्रा, हिमांशु सेन, अभिनय कुमार, चंदन भारद्वाज, योगेश धीमान, अलका चोपड़ा, हर्ष, स्वाती का सहयोग के लिए आभार जताते है।

जिले में ओले बारिश से ठंड का कराया अहसास

सहारनपुर: जिले के मौसम ने अचानक करवट बदली है। घने बादलों के छाने के साथ ही कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से जहां धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नगर सहित तमाम क्षेत्रों में तेज सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश ने ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

रविवार की सुबह घने काले बादलों से हुई थी, इसी दौरान बेहट सहित कई क्षेत्रों में बारिश व मोटे मोटे ओले पड़ने तथा तेज सर्द हवाओं के प्रकोप बढ़ने से मौसम पूरी तरह से बदल गया था तथा धान व सब्जी की फसलों को खासा नुकसान पहुंचने की सूचना है। दिन में कई बार धूप चमकी लेकिन वह बादलों की आवाजाही के बीच बेअसर साबित हुई। शाम में शहर सहित जिले में तेज हवाओं ने जोर पकड़ा तथा देखते ही देखते बारिश शुरू होने से मौसम पूरी तरह से परिवर्तित होकर रह गया। बारिश के कारण बढ़ी ठंड से लोग गर्म कपड़े तलाशते नजर आए। उधर एक तो करवाचौथ तथा दूसरे शाम में बारिश के कारण प्रमुख बाजार भी जल्द ही बंद होना शुरू हो गए थे। सड़कों पर वाहनों व लोगों की आवाजाही में भी खासी कमी दर्ज की गई। बारिश व ओले गिरने के बाद पारा भी खासा लुढ़का तथा रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तथा न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वेधशाला प्रभारी उमेश कुमार अगले दो दिन मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना जता रहे है।

chat bot
आपका साथी