घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

जिले के बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूद मजरा रायपुर में यूनुस के घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे परिवार ही नहीं शोर मचने पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने बड़ी मुश्किल से गैस सिलेंडर की आग बुझाई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य सकुशल बच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:43 PM (IST)
घरेलू गैस सिलेंडर में आग  लगने से मची अफरा-तफरी
घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

सहारनपुर, जेएनएन। जिले के बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूद मजरा रायपुर में यूनुस के घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे परिवार ही नहीं शोर मचने पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने बड़ी मुश्किल से गैस सिलेंडर की आग बुझाई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य सकुशल बच गए।

गांव महमूद मजरा रायपुर में मोहम्मद यूनुस के परिवार में खाना बनाया जा रहा था तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के सदस्य दौड़ कर शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले। वहीं, गैस सिलेंडर में आग लगने का शोर मचने पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने भी गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई थी, लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते गैस सिलेंडर में लगी भयंकर आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

...

विहिप व बजरंग दल ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

सहारनपुर, जेएनएन। जिले के बेहट क्षेत्र में विहिप व बजरंग दल ने संयुक्त रूप से रविवार को श्री वाल्मीकि जयंती मनाई। इस अवसर पर विहिप के प्रांतीय सह मंत्री राज कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सभी के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन का चरित्र चित्रण समाज व विश्व के सामने किया। उन्हीं के द्वारा किए गए प्रभु श्री राम के जीवन के वर्णन के आधार पर ही भारत में रामराज्य की स्थापना हो व भारत पुन: विश्व गुरु बने। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष रविद्र तोमर ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती समाज में सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पूरे हिदू समाज को जोर-शोर से इस पर्व को मनाना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, जिला संयोजक हरीश कौशिक, जिला सह मंत्री मनीष, रजत शर्मा, विशाल चौहान, पवन पंडित, मोनू कश्यप, अमित राणा, अमन सैनी, राजपाल सिंह व अनुज कश्यप रहे।

chat bot
आपका साथी