दिन भर तेज गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

तापमान में उछाल के चलते सुबह से ही मौसम खासा गर्म रहा। दोपहर को धूप की तपिश अपने पूरे चरम पर थी। तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:42 PM (IST)
दिन भर तेज गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
दिन भर तेज गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

सहारनपुर , जेएनएन। तापमान में उछाल के चलते सुबह से ही मौसम खासा गर्म रहा। दोपहर को धूप की तपिश अपने पूरे चरम पर थी। तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी। मतदान ड्यूटी के लिए रवाना हुई पोलिग पार्टियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार की सुबह का आगाज साफ मौसम से हुआ। दिन निकलने के साथ ही धूप की तपिश बढ़ती गई। गर्म हवाओं की दस्तक ने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सड़कों पर आवागमन आम दिनों की अपेक्षा कम रहा। सुबह के समय सड़कों पर चली आवाजाही में गुरुवार को होने वाले मतदान में ड़्यूटी के लिए घर से निकले मतदान कार्मिकों की संख्या कहीं ज्यादा थी। दोपहिया वाहनों और गाड़ियों आदि से मतदान कर्मियों को आवंटित ब्लाक मुख्यालय पहुंचने की जल्दी थी। सभी 11 ब्लाक मुख्यालय पर मतदान सामग्री लेने के लिए उमड़े कर्मचारी भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में चली गर्म हवाओं ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी। राजकीय मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में और उछाल की संभावना जताई जा रही है। मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। मौसम का इंसेट आसमान में आए बादलों से किसान चितित

महंगी : आसमान में छाए बादलों से किसान सहम गए हैं। अधिकांश किसानों की गेंहू की फसल खेतों में कटी पड़ी है। ऐसे में बारिश होने पर नुकसान होगा। बुधवार को तीसरे पहर आसमान में काले बादल मंडरा गए। जिससे किसानों की चिता बढ़ गई। इस समय गेंहू कटाई युद्धस्तर पर चल रही है। जिससे कुछ किसानों ने थ्रेशिंग के लिए गेहूं तैयार किया हुआ है तो कुछ कम्बाइन मशीन से गेहूं उठा रहे हैं। लेकिन आसमान में छाए बादलों से सभी किसानों की धड़कन बढ़ गई। अगर बारिश होती है, तो गेहूं की फसल में नुकसान होगा। किसान नीरज वर्मा, गुरेन्द्र सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव के कारण फसल उठाने में देरी हो रही है। वहीं, आसमान में आए बादल से भी चिता बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी