सौ मीटर दौड़ में फैसल प्रथम

विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में मशाल जला कर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ से आरंभ की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM (IST)
सौ मीटर दौड़ में फैसल प्रथम
सौ मीटर दौड़ में फैसल प्रथम

सहारनपुर जेएनएन। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में मशाल जला कर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ से आरंभ की गई। नानौता मार्ग स्थित स्कूल परिसर में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह ने मशाल जला कर किया। उन्होने बच्चों को कहा कि वह खूब मेहनत करें तथा सफलता प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें। इससे पूर्व विधायक का समिति सचिव पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य जया कंडवाल ने बुके देकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने खेल के मैदान पर मार्च पास्ट किया। चौ. चंद्रपाल सिंह, चौ. श्रीपाल, राजीव मेमोरियल इंस्टीट्यूट सचिव इला भारद्वाज आदि का भी स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ 100 मीटर दौड़ से किया गया। प्रतियोगिता पहले स्थान पर फैसल, दूसरे स्थान पर शादाब रहे। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस अवसर पर आजाद शर्मा, रणजोर सिंह पुंडीर आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी