गन्ना पर्ची नहीं आने से किसान परेशान

चीनी मील नानौता के द्वारा क्षेत्र के गांव गन्ना पर्ची नहीं पहुंचने से किसान परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:49 PM (IST)
गन्ना पर्ची नहीं आने से किसान परेशान
गन्ना पर्ची नहीं आने से किसान परेशान

सहारनपुर, जेएनएन। चीनी मील नानौता के द्वारा क्षेत्र के गांव गन्ना पर्ची नहीं पहुंचने से किसान परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

क्षेत्र के किसान सुधीर त्यागी, नवीन त्यागी, महेश, बृहमदत्त त्यागी, सतीश भगत, सुरेंद्र त्यागी, सुमित त्यागी, अंकुश त्यागी, देवेंद्र राणा, ग्राम प्रधान दिलबाग, कर्मवीर राणा, विनोद राणा, यसवीर, जितेन्द्र आदि का कहना है कि नवंबर व दिसंबर का महा गेहूं बुवाई का होता है। नवबर का महा खत्म हो चुका हैं। दिसंबर का माह ही गेहूं के बुवाई के लिए बचा है। नानौता चीनी मील के द्वारा गन्ना पर्ची नही भेजी जा रही हैं ना ही गन्ना क्रय केन्द्रो से मील द्वारा गन्ना उठाया जा रहा है। गन्ना पर्ची नही आने से किसानों का गन्ना खेतों में खडा है। यदि गन्ना पर्ची जल्द नही भेजी गई तो किसान गेहूं की बुवाई से वछित रह जायेगा, जिसके चलते किसान अत्याधिक परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

उपेक्षा से त्रस्त हो सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए टीबी उन्मूलन कर्मचारी

सहारनपुर: 20 वर्षो से भी अधिक समय से संविदा पर कार्य कर रहे टीबी स्वास्थ्य कर्मी तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के 2025 तक भारत और उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए तत्पर वरीयता प्राप्त राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी अपनी उपेक्षा से आहत हो तालेबंदी एवं सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

टीबी कंट्रोल एम्प्लायज वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश महामंत्री अमित तोमर बयान जारी कर कहा कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में वर्ष 2013 में मूल वेतन बढ़ा था। तबसे सिफऱ् वार्षिक आंशिक लाभ ही दिया गया है और टीबी के कई संवर्गों का वेतन बहुत ही कम है जिससे जीवन यापन भी कठिन हो रहा है। यह स्थिति तब है जबकि ह•ारों पद रिक्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनयना अरोरा ने कहा कि जनवरी 2019 में हड़ताल के पश्चात हुई विभागीय बैठक में पूर्व मिशन निदेशक द्वारा लिखित सहमति दी गई थी कि टीबी कर्मचारियों के 25 वर्षों के सेवा काल को देखते हुए उनको अतिरिक्त लॉयल्टी का लाभ देने का प्रपो•ाल केंद्र को भेजा जाएगा। संयोजक संजय सिंह ने कहा कि महामारी में जान गंवाने वालों को अभी तक घोषित बीमा राशि भी नही मिली है। यदि मसलों का हल नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी