एमएसपी नहीं, किसानों को चाहिए फसलों का लाभकारी मूल्य: त्यागी

देवबंद में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं अपनी फसलों का लाभकारी मूल्य चाहिए। इससे अपने वाले समय को लेकर काफी उत्सुक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:28 PM (IST)
एमएसपी नहीं, किसानों को चाहिए फसलों का लाभकारी मूल्य: त्यागी
एमएसपी नहीं, किसानों को चाहिए फसलों का लाभकारी मूल्य: त्यागी

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं अपनी फसलों का लाभकारी मूल्य चाहिए। इससे अपने वाले समय को लेकर काफी उत्सुक हैं।

श्यामवीर त्यागी ने जारी ब्यान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोन कर रहे किसानों की सबसे बड़ी मांग मान ली है और तीनों तीनों कृषि कानून को वापस ले लिया है। अब अंदोलन कर रहे किसानों को समझौते के रास्ते पर आ जाना चाहिए। कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानून वापस ले लेने के बाद अब किसान नेता घर लौटने के बजाए यह कह रहे हैं कि पीएम ने उनसे बात क्यों नहीं की। कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसान नेताओं की बड़ी मांग कानून वापस लेना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का उनसे बात करना थी। त्यागी ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं बल्कि फसलों का लाभकारी मूल्य चाहिए। देश में 1947 में 86 प्रतिशत बड़े किसान थे लेकिन आज 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं। इसलिए अब किसानों की भी अन्य वर्गों की तरह 25 हजार रुपये प्रतिमाह आय होनी चाहिए जो सरकारी आंकड़ों में मात्र छह हजार रुपये प्रतिमाह है।

एमआरएफ सेंटर में चोरी

चिलकाना : चोरों ने नगर पंचायत द्वारा कूड़ा करकट के निस्तारण के लिये बनाए जा रहे एमआरएफ सेंटर की दीवार फांदकर उसमें लगाए हजारों का बिजली का सामान, स्टार्टर, पानी का टैंक, शौचालय एवं बाथरूम के दरवाजे उखाड़ कर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर चोरो का सुराग लगाने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी