किसानों ने बनाया क्रय केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों को बंधक

बड़गांव क्षेत्र में बारदाना आने के बाद छठे दिन भी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की तौल नहीं हो सकी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडल महासचिव के नेतृत्व में मिर्जापुर किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा चांद क्रय केंद्र प्रभारी सहित कर्मचारियों को बंधक बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM (IST)
किसानों ने बनाया क्रय केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों को बंधक
किसानों ने बनाया क्रय केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों को बंधक

जेएनएन, सहारनपुर। बड़गांव क्षेत्र में बारदाना आने के बाद छठे दिन भी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की तौल नहीं हो सकी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडल महासचिव के नेतृत्व में मिर्जापुर किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा चांद क्रय केंद्र प्रभारी सहित कर्मचारियों को बंधक बनाया। उधर, विधायक के आश्वासन के बावजूद मियानगी क्रय केन्द्र पर एक किसान का मात्र एक कट्टा गेहूं तौलने के बाद तौल बंद कर दिया गया। यहां फिर किसान आंदोलन कर रहे हैं। समिति कर्मचारियों का कहना है कि गेहूं खरीद की साइट बंद है।

मियानगी क्रय केन्द्र पर 15 दिनों से गेहूं बेचने को लाइन लगाए खड़े व आंदोलन कर रहे किसानों को रविवार को विधायक देवेंद्र निम ने धरनास्थल पहुंचकर सोमवार में गेहूं तौल कराने का आश्वासन दिया था। समिति कर्मचारी दोपहर तक तो कहते रहे कि बारदाना आने वाला है। बारदाना आने के बाद मात्र 50 किलो गेहूं तौला गया और फिर तौल बंद कर दिया। क्रय केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार ने यह कहते तौल बंद कर दिया कि गेहूं खरीद की साइट बंद है। उधर, मिर्जापुर किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा चांद पर छटे दिन भी तौल नहीं करने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रभारी जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठ गये। दोपहर में बारदाना आने के बाद यहां भी मात्र 50 किलो गेहूं तौलने के बाद काम बंद कर दिया गया। चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए क्रय केन्द्र प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों को बंधक बना अपने बीच बैठा लिया। किसानों का आरोप है कि समिति कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। आंदोलन में शेरपाल राणा, सुरेन्द्र सिंह, जसबीर, पुनीत चौधरी, सतेंद्र राणा सहित किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी