किसानों को धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार

गंगोह कस्बे में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन धान योग्य बारिश नहीं हुई। इससे किसानों को निराश होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:37 PM (IST)
किसानों को धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार
किसानों को धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह कस्बे में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धान योग्य बारिश नहीं हुई। इससे किसानों को निराश होना पड़ा।

मौसम में उमस लगातार बढ़ती ही जा रही है तथा इसके कम होने के बजाए वृद्धि ही हो रही है। उमस बढ़ने के साथ ही हवा ने भी मुंह मोड़ लिया हे। गर्मी के कारण लोगों को न दिन में चैन है और नही रात को आराम। बृहस्पतिवार को धान किसानों को उम्मीद जगी थी लेकिन सुबह के समय बारिश व उसके बाद ठंडी हवाओं के अलावा कुछ नहीं मिल सका। आसमान में बादल भी रोज आ रहे हें लेकिन बारिश के बजाए ज्यादातर वापिस लौट रहे हें। इस समय धान की रोपाई के समय फसल को बारिश की आवश्यकता है लेकिन किसान इच्छित बारिश न होने से निराश हें। किसानों का कहना है कि शीघ्र ही बारिश न हुई तो धान की फसल की रोपाई का काम मुश्किल भरा हो जाएगा।

युवक ने तालाब में लगाई छलांग, मौत

महंगी: मानसिक रूप से परेशान युवक ने तालाब में कूदकर जान देने मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ग्राम महंगी निवासी रजीब के स्वजनों ने बताया कि रजीब की पिछले काफी से समय से मानसिक स्थिति ठीक नही चल रही थी। स्वजनों ने बताया कि बीती रात्रि में परिवार के लोग रजीब के आने का इतंजार कर रहे थे। बताया गया है कि युवक करीब 11 बजे घर आया और आते ही पास के तालाब में छलांग लगा दी। परिजन उसे बचाने के लिए भी कुछ नही कर सके। बताया कि तालाब काफी गहरा था। जिस कारण कोई उसे बचा नही सका, सुबह उसके शव को बाहर निकाला गया। युवक के स्वजनों ने पुलिस कारवाई के बिना ही उसे दफना दिया है। परिवार में उसकी पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार का एकमात्र कमाने वाला बताया जा रहा है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

chat bot
आपका साथी