ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर किसान ने लगाया लापरवाही का आरोप

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में जर्जर तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर धान में आग लगने के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 05:43 PM (IST)
ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर किसान ने लगाया लापरवाही का आरोप
ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर किसान ने लगाया लापरवाही का आरोप

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में जर्जर तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर धान में आग लगने के मामले में पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंच ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने फसल जलने से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की भी मांग की है।

बुधवार को क्षेत्र के गांव घलौली निवासी अश्वनी त्यागी अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर ला रहा था। जैसे ही वह अपने घर के सामने पहुंचा तो इसी दौरान ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन का तार ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर टूट कर गिर गया। विद्युत तार से उठी चिगारी के कारण ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर रखे धान में आग लग गई थी, जिससे किसान अश्वनी त्यागी को भारी नुकसान हुआ था।

गुरुवार को पूरे मामले में पीड़ित अश्वनी त्यागी ने कोतवाली पहुंच ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक उसके घर के ऊपर से जर्जर विद्युत तारों की लाइन गुजर रही है। शिकायत के बावजूद भी निगम द्वारा विद्युत लाइन नहीं बदली गई।

उधर, निगम के एसडीओ अमित त्यागी ने बताया पूरे मामले में संबंधित अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के अगर मौके पर जर्जर तार पाए जाते हैं तो तत्काल प्रभाव से बदलवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी