फर्जीवाड़ा: 11510 फर्जी किसानों ने 151 करोड़ का मूल्य का गन्ना किया सप्लाई

49 लाख कुंतल गन्ना मिलों में सप्लाई किया। उप गन्ना आयुक्त का दावा, 15 अक्टूबर से पेराई शुरू हो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 08:56 PM (IST)
फर्जीवाड़ा: 11510 फर्जी किसानों ने 151 करोड़ का मूल्य का गन्ना किया सप्लाई
फर्जीवाड़ा: 11510 फर्जी किसानों ने 151 करोड़ का मूल्य का गन्ना किया सप्लाई

49 लाख कुंतल गन्ना मिलों में सप्लाई किया। उप गन्ना आयुक्त का दावा, 15 अक्टूबर से पेराई शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर :

सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के सर्वे में 11,510 गन्ना किसान फर्जी पाए गए हैं। इन लोगों ने मृतक किसानों की पर्चियों पर लाखों कुंतल गन्ना मिलों में सप्लाई कर दिया। उप गन्ना आयुक्त डा. जनेश्वर मिश्रा ने बताया कि ये लोग बिचौलिये की भूमिका में थे।

मंगलवार को गन्ना भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. जनेश्वर ¨सह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 846 सहारनपुर, 8,782 मुजफ्फरनगर तथा 1842 शामली के हैं। इन लोगों ने पिछले वर्षो में 151 करोड़ रुपये कीमत का 49 लाख टन गन्ना चीनी मिलों में सप्लाई किया। इन पर अब कार्रवाई की तैयारी है। फर्जीवाड़े का राजफाश होने का फायदा किसानों को मिलेगा। अब वास्तविक किसान ही खेत का रकबा, गन्ना उत्पादन तथा गन्ना प्रजाति का विवरण दर्ज करेगा।

सहारनपुर जिले में कुल 12,65,425, मुजफ्फरनगर में 12,75,222 व शामली में 1,30,984 किसान है। सहारनपुर मंडल में गन्ना उत्पादन व पेराई क्षमता में पिछले दो वर्षो में काफी इजाफा हुआ है। इस बार चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक पेराई करेंगी। सभी मिलों को अक्टूबर में ही चलाने का प्रयास है। गन्ना सर्वे में धांधली की शिकायतों को देखते हुए सहारनपुर, सरसावा व बेहट में समिति के माध्यम से तथा देवबंद, थानाभवन, शामली, रोहाना, मोरना, खतौली और मंसूरपुर का सर्वे कंप्यूटर के जरिए कराया गया है। किसानों को पहले ही प्री कलेंडर बांटा जा रहा है। किसानों की आय दुगनी करने व पेराई सत्र से पूर्व ही बकाया भुगतान के प्रयास हैं। त्रिवेणी व गागलहेड़ी शुगर मिल पेराई से पूर्व ही भुगतान करेंगी। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी