पति ने खुद को बचाते हुए की पाजिटिव पत्नी की देखभाल

कोरोना को मात देने में परिवार के लोगों का भी साथ काम आता है। जिले के हजारों लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल की और खुद को भी कोरोना से बचाकर रखा। ऐसे ही हकीकतनगर की एक महिला की भी उसके पति ने देखभाल की। पति ने अपने विभाग से एक माह की छुट्टी पत्नी की देखभाल करने के लिए ली। अब महिला पूरी तरह से ठीक है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:19 PM (IST)
पति ने खुद को बचाते हुए की पाजिटिव पत्नी की देखभाल
पति ने खुद को बचाते हुए की पाजिटिव पत्नी की देखभाल

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना को मात देने में परिवार के लोगों का भी साथ काम आता है। जिले के हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल की और खुद को भी कोरोना से बचाकर रखा। ऐसे ही हकीकतनगर की एक महिला की भी उसके पति ने देखभाल की। पति ने अपने विभाग से एक माह की छुट्टी पत्नी की देखभाल करने के लिए ली। अब महिला पूरी तरह से ठीक है।

हकीकत नगर निवासी कवंरपाल सिंह सिचाई विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पूनम सिंह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व पूनम को अचानक बुखार आया, जिसके बाद पूनम ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई, जिसके बाद पूनम को घर पर ही होम आइसोलेट कर लिया गया। इस दौैरान पति ने भी अपने विभाग से एक माह की छुट्टी ले ली। पूनम का कमरा अलग कर दिया गया। कवंरपाल को खुद को भी बचाना था और पूनम की भी देखभाल करनी थी। कवंरपाल बताते हैं कि जब वह पूनम के कमरे में जाता था तो हाथों में ग्लब्स पहनकर जाता था। चेहरे पर मास्क लगाकर जाता था। गर्म पानी का नहाने और पीने के लिए उपयोग करता था। पत्नी की करीब 17 दिन के बाद निगेटिव रिपोर्ट आई। कवरंपाल ने भी बाद में अपना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव निकली।

औद्योगिक क्षेत्र में चला नालों का सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : नगर निगम द्वारा सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के अलावा नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। 9 वार्डों व 26 कंटेनमेंट एवं आंशिक कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के साथ ही श्मशान-कब्रिस्तान व प्रमुख बाजारों और मंडी समिति रोड को भी सैनिटाइजेशन किया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नालों की सफाई को विशेष अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने अपनी देखरेख में दो पोकलेन मशीनों की मदद से नालों की सफाई कराई। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई, चूना व मेलाथियान का छिड़काव तथा सैनेटाइजेशन भी कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि समस्त सरकारी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों के अलावा रोस्टर के अनुसार फागिग अभियान भी चलाया गया।

chat bot
आपका साथी