दुष्कर्म पीड़िता का पक्ष सुनने की बजाय धमका रही पुलिस: रेखा शर्मा

बड़गांव क्षेत्र में अन्नपूर्णा मातृ शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला अत्याचार को नहीं रोक पा रहे हैं। सहारनपुर में पीड़ित बेटी और परिवार से संगठन की महिलाएं जाकर मिलीं। पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:30 PM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता का पक्ष सुनने की बजाय धमका रही पुलिस: रेखा शर्मा
दुष्कर्म पीड़िता का पक्ष सुनने की बजाय धमका रही पुलिस: रेखा शर्मा

सहारनपुर, जेएनएन। बड़गांव क्षेत्र में अन्नपूर्णा मातृ शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला अत्याचार को नहीं रोक पा रहे हैं। सहारनपुर में पीड़ित बेटी और परिवार से संगठन की महिलाएं जाकर मिलीं। पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने कहा, एक ओर महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्प डेस्क, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बहन-बेटियों को सशक्त बनाने में सिस्टम जुटा। वहीं, दूसरी ओर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की प्रशासन बात सुनने को तैयार नहीं है। जबकि मुजरिम खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 15 दिन बाद भी पीड़िता को उपचार तक नहीं दिया गया। मेडिकल कराने के बाद महिला आरक्षी पीड़िता को उसके घर छोड़ कर चली गई। कहा तुम घर पर आराम करो। पीड़िता दर्द से कराह रही है। दारोगा पीड़िता उसके परिजनों धमका रहे हैं। इससे पीड़ित पक्ष भयभीत है। उन्होंने बताया कि पीड़िता एक ही गुहार है कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।

chat bot
आपका साथी