गंगोह की पूरी कांग्रेस इकाई नोमान के साथ रालोद में शामिल

हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए गंगोह व नानौता के पूर्व चेयरमैन व इनके साथ पार्टी में आए अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि इन नेताओं के शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST)
गंगोह की पूरी कांग्रेस इकाई नोमान के साथ रालोद में शामिल
गंगोह की पूरी कांग्रेस इकाई नोमान के साथ रालोद में शामिल

सहारनपुर, जेएनएन। हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए गंगोह व नानौता के पूर्व चेयरमैन व इनके साथ पार्टी में आए अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि इन नेताओं के शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में गंगोह के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, ननौता के पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान, हमजा मसूद एवं उनके साथ रालोद में शामिल हुए लोगों का रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम व प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि नोमान मसूद के पूर्वज पहले भी चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह के साथ काम कर चुके हैं। नोमान मसूद एवं उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से बल मिलेगा। नोमान मसूद ने कहा कि रालोद हमेशा से फिरका परस्त प्रस्ताव के खिलाफ लड़ता रहा है। वह जयंत चौधरी के कंधे से कंधा मिलाकर सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करेंगे। नोमान मसूद के साथ अंबेहटा पीर के चेयरमैन इनाम शाकिर एवं उनके तमाम सदस्य गंगोह नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन रूशदा बेगम एवं गंगोह नगरपालिका के समस्त सदस्य नगर गंगोह की पूरी कांग्रेस इकाई, जिला पंचायत सदस्य राव मुकर्रम, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र एडवोकेट, संदीप वर्मा, राजवीर गुर्जर दूधला प्रधान, प्रधान पप्पू बीनपुर, कारी साजिद, सादिक प्रधान, राजवीर ने कांग्रेस छोड़ रालोद की सदस्यता ग्रहण की। नानौता के पूर्व चेयरमैन शाहजमां खान एवं हमजा मसूद ने कहा की जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने एवं चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने में जी जान लगा देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अयूब हसन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। चौधरी नीरपाल, भूरा मलिक, अर्जुन सिंह, रजनीश चौहान, शौकीन राणा, रमेश चौहान, सतपाल कालड़ा, फखरुल इस्लाम, गजेंद्र, चौधरी सागर, महावीर सैनी, चौधरी राव आरिफ, पंकज, जयप्रकाश, राव जान मोहम्मद, अल्तमश, हरपाल बाल्मीकि, आरिफ, अनुज वर्मा, राव इरफान, राव फरमान, समीर, ताबिश उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी