पहला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह

स्थानीय ग्राम पंचायत के नगर पंचायत बनने के बाद पहला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं में भरपूर उत्साह है। हालांकि अभी चुनाव दूर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:33 PM (IST)
पहला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह
पहला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह

सहारनपुर, जेएनएन। स्थानीय ग्राम पंचायत के नगर पंचायत बनने के बाद पहला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर विभिन्न दलों एवं संगठनों से जुड़े सफेदपोश लोगों में खासा उत्साह है। नगर के गली मोहल्ले और मुख्य चौराहे स्वयं को अध्यक्ष पद का भावी प्रत्याशी बताने वालों के होर्डिंग्स से अटे पड़े हैं। हालांकि अभी न तो चुनाव ही होने जा रहे और न राजनैतिक दलों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है।

शासन ने करीब एक वर्ष पहले करीब बीस हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत छुटमलपुर को नगर पंचायत घोषित किया था और प्रधान को कार्यमुक्त कर नगर पंचायत का कार्यभार बेहट नगर पंचायत के ईओ विरज त्रिपाठी को सौंपा था। इसके साथ ही पहला अध्यक्ष बनने की लालसा रखने वाले विभिन्न दलों एवं संगठनों से जुड़े सफेदपोश लोगों की राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई थीं। होर्डिंग वार शुरू हो गया था।

सपा और बसपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक नजर आर ही है। सत्तारूढ़ पार्टी में भी दावेदारों की संख्या कम नहीं है और प्रधानी के चुनावी रण में पराजय का सामने करने वाले भी पंचायत अध्यक्ष का पद हथियाने की जुगत में लगे हैं।भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग्स को लेकर चर्चाएं भी बहुत हैं और आम नागरिक तरह तरह के किस्से कहानियां गढ़कर मजे भी लूट रहे हैं।

किसान व राहगीरों के लिए मुसीबत बने बेसहारा गोवंश

संवाद सूत्र,नानौता : बेसहारा घूम रहे गोवंश जहां सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं, वहीं वह खेतों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।

श्याम सिंह, लाखन सिंह, विनोद कुमार, नवाब खान, सलमान खान,अरुण कुमार,रामस्वरूप, संदीप व जयपाल आदि किसानों की मांग है कि खेतों को नुकसान पहुंचाने वाले बेसहारा गोवंश से उन्हें निजात दिलाई जाए। पिछले कुछ दिनों से नगर में बेसहारा घूम रहे गोवंश की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में ये गोवंश भूख मिटाने के लिए आबादी व जंगलों में भटक रहे हैं। जहां पर उनकी जान पर आफत बनी हुई है। कुछ दिन पहले ऐसे ही घायल एक सांड की मृत्यु हो जाने पर कुत्तों ने नोचकर खा लिया था।

पिछले कुछ दिनों से किसानों द्वारा खेतों व फसलों की कड़ी निगरानी के चलते बेसहारा गोवंश नगर की सड़कों एवं आबादी के बीच पहुंचकर भूख मिटाने के लिए भटक रहे हैं। वहां पर या तो कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं या फिर फसलों को बचाने के चक्कर में निर्दयी इंसान भाले आदि से जख्मी कर देते हैं।

बीडीओ डा. सीपी सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर बेचारा घूम रहे गोवंश को पकड़ कर गौशाला भिजवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी