ललितेश ने 27 मतों से जीता राशन डीलर का चुनाव

विकासखंड क्षेत्र के गांव पठौडी बक्काल में राशन की दुकान का चुनाव विवादों के चलते पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुआ। चुनाव में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की ललितेश ने महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की इशरत को 27 मतों से हराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 07:07 PM (IST)
ललितेश ने 27 मतों से जीता राशन डीलर का चुनाव
ललितेश ने 27 मतों से जीता राशन डीलर का चुनाव

सहारनपुर जेएनएन। विकासखंड क्षेत्र के गांव पठौडी बक्काल में राशन की दुकान का चुनाव विवादों के चलते पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुआ। चुनाव में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की ललितेश ने महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की इशरत को 27 मतों से हराया।

सोमवार को गांव पठौडी बक्काल में राशन डीलर के चुनाव में महालक्ष्मी समूह से इशरत पत्नी वाजिद तथा लक्ष्मी समूह से ललितेश पत्नी अक्षय कुमार ने नामांकन किया। प्रक्रिया के बाद करीब 2 बजे गिनती शुरू हुई, जिसमें ललितेश को 302 मत एवं इशरत को 275 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व विकासखंड के एक लिपिक पर समूह में नाम न जोड़ने को लेकर इशरत पक्ष ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका आरोप था कि उनके प्रत्याशी का नाम जानबूझकर समूह से नहीं जोड़ा गया जिस कारण दूसरा पक्ष निर्विरोध चुनाव जीतने की स्थिति में है उनकी मांग पर विकास खंड अधिकारी श्रुति शर्मा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी उन्होंने तुरंत नाम जोड़े जाने के निर्देश दिए और कहा कि चुनाव प्रक्रिया ईमानदारी के साथ आज ही संपन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी केके श्रीवास्तव सहकारिता विभाग एवं सहेंद्र सिंह एडीओ, उपेंद्र कुमार, ग्राम सचिव संजीव वालिया तथा उप निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी