जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जमानत राशि पांच हजार

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विनोद कुमार ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए समय सारिणी के बारे में बताते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जमानत राशि पांच हजार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जमानत राशि पांच हजार

सहारनपुर, जेएनएन। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विनोद कुमार ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए समय सारिणी के बारे में बताते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। इसके उपरांत कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र क्रय के लिए 750 रुपये एवं जमानत के लिए 5 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने कहा कि 29 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है। 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की सभी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में की जाएगी।

सिविल कोर्ट देवबंद में आज से शुरू होगा न्यायिक कार्य

देवबंद : कोरोना के चलते पिछले तीन माह से बंद सिविल कोर्ट में बुधवार से न्यायिक कार्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा। अधिवक्ता नसीम अंसारी एड. ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

जैन समाज के प्रमुख राजीव जैन को पत्नी शोक

सरसावा : सरसावा जैन समाज के प्रमुख राजीव जैन की धर्मपत्नी रागिनी जैन का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके पुत्र अरिहंत जैन ने बताया कि माता जी को सोमवार को बेचैनी की शिकायत के बाद सहारनपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत सामान्य थी, लेकिन मंगलवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। रागिनी जैन की मृत्यु पर समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी