नशीली गोलियों और इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार

पंजाब से लाकर सहारनपुर में बेची जा रही नशीली दवाओं की एक खेप पुलिस ने पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है जबकि एक भाग गया। पकड़े गए आठ आरोपितों में से सात दवा खरीदने आए थे। इनमें चार आरोपित पंजाब के हैं। सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM (IST)
नशीली गोलियों और इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार
नशीली गोलियों और इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार

सहारनपुर जेएनएन। पंजाब से लाकर सहारनपुर में बेची जा रही नशीली दवाओं की एक खेप पुलिस ने पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है, जबकि एक भाग गया। पकड़े गए आठ आरोपितों में से सात दवा खरीदने आए थे। इनमें चार आरोपित पंजाब के हैं। सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मंडी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत ने अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम पीर वाली गली के एक मकान में दबिश दी तो वहां दवाओं की बड़ी खेप मिली। मौके से आठ युवक पकड़े गए, जिसमें एक मकान मालिक तो बाकी सात दवाएं खरीदने आए थे। सभी को पकड़ कर थाने लाया गया। उन्होंने अपने नाम लखमीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी फिरोजपुर थाना फतेहपुर जिला फतेहपुर (पंजाब), अमरेंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बड़वाली थाना मोरिदा जिला रूप नगर (पंजाब), दिलप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र रणदीप सिंह, मनप्रीत पुत्र जगदीप निवासीगण रुड़की थाना खरड़ जिला मोहाली (पंजाब), अमीनुद्दीन खान पुत्र मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साकिर पुत्र मो. हाजिक व अब्दुल समद पुत्र जहीर अहमद निवासीगण पीर वाली गली थाना मंडी सहारनपुर बताए। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से एक युवक भाग गया, जिसका नाम अब्दुल्ला है। बरामद दवाओं की कीमत करीब दो एक लाख रुपये बताई गई है, जो विभिन्न कंपनियों की हैं।

chat bot
आपका साथी