जनपद के 14 थानों में 21 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस का आपरेशन नशामुक्ति अभियान पूरे जोरशोर से चल रहा है। हर थाना प्रभारी दिन रात नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं पुलिस के सक्रियता के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई बड़ा नशा सप्लायर नहीं पकड़ा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बड़े नशा सप्लायर बरेली और बाराबंकी से मिल सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM (IST)
जनपद के 14 थानों में 21 तस्कर गिरफ्तार
जनपद के 14 थानों में 21 तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। पुलिस का आपरेशन नशामुक्ति अभियान पूरे जोरशोर से चल रहा है। हर थाना प्रभारी दिन रात नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं, पुलिस के सक्रियता के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई बड़ा नशा सप्लायर नहीं पकड़ा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बड़े नशा सप्लायर बरेली और बाराबंकी से मिल सकते हैं। अब पुलिस ने बरेली और बाराबंकी के नशा तस्करों का भी इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो दो से पांच दिन के अंदर क्राइम ब्रांच की टीम को बरेली और बाराबंकी दबिश के लिए भेजा जाएगा। किस थाने के कितने पकड़े गए नशा तस्कर

-कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 1340 ग्राम चरस व 120 ग्राम सुल्फा सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

-थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार किया गया।

- जनकपुरी पुलिस द्वारा 470 ग्राम नशीली गोलियों सहित एक आरोपित गिरफ्तार किया गया।

- थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा 200 ग्राम चरस सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

- चिलकाना पुलिस के द्वारा 120 ग्राम चरस के साथ एक आरोपित को पकड़ा।

-बड़गांव पुलिस द्वारा 50 ग्राम स्मैक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

-नकुड़ पुलिस द्वारा 5 किलो डोडा पोस्त चुर्ण सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

- रामपुर पुलिस के द्वारा एक आरोपित को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

-बेहट पुलिस द्वारा 50 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

-बिहारीगढ़ पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक को गिरफ्तार किया।

-मिर्जापुर पुलिस द्वारा एक आरोपित को 20 ग्राम स्मैक व एक को 120 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।

-गंगोह पुलिस के द्वारा दो आरोपितों 500 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।

-तीतरो पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू

एसएसपी डा. एस चन्नपा ने बताया कि उन्हें शक है कि नशा बेचने के मामले में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें सिपाही अधिक संख्या में हैं। इन सभी की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि अभी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी