जून-2022 तक जिले को मिलेंगे 10 नए पुल

जिले में सड़क यातायात की रफ्तार तेज करने के लिए पुलों का निर्माण कार्य जारी है। जून-2022 तक जिले को 11 नए पुल मिल जाएंगे। इनमें तीन पुलों का काम दिसंबर-2021 तक पूरा हो जाएगा। एक पुल मुजफ्फरनगर जिले का भी शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:06 PM (IST)
जून-2022 तक जिले को मिलेंगे 10 नए पुल
जून-2022 तक जिले को मिलेंगे 10 नए पुल

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में सड़क यातायात की रफ्तार तेज करने के लिए पुलों का निर्माण कार्य जारी है। जून-2022 तक जिले को 11 नए पुल मिल जाएंगे। इनमें तीन पुलों का काम दिसंबर-2021 तक पूरा हो जाएगा। एक पुल मुजफ्फरनगर जिले का भी शामिल है।

सहारनपुर में इन दिनों सेतु निगम द्वारा पुलों के निर्माण का काम तीव्र गति से चल रहा है। जून-2022 तक पूरे होने वाले पुलों में छह पुल डीएफसीसी रूट के अंतर्गत रेलवे लाइन के ऊपर से होकर गुजरेंगे, जबकि पांच पुल विभिन्न नदियों के ऊपर से होकर बनाए जा रहे हैं। महानगर के मिनी बाईपास के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से रामनगर होते हुए ढमोला नदी पर पुल का निर्माण कार्य 648.74 लाख की लागत से चल रहा है। यह पुल जून-2022 तक पूरा होगा। इसका 38 फीसद काम पूरा कर लिया गया है, पुल के निर्माण से मिनी बाईपास पर आवागमन सुचारु हो सकेगा, जिससे महानगर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। डीएफसीसी रूट के अंतर्गत नागल रेलवे स्टेशन से मीरापुर मार्ग, पटनी-पिलखनी मार्ग, नागल-नल्हेड़ा मार्ग, तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन से मनोहरपुर मार्ग तथा रेलवे क्रासिग पर टपरी स्टेशन की ओर पुल का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा सहारनपुर देहरादून मार्ग पर नौगजा पीर के निकट नागादेव नदी पर फोरलेन पुल, गांव भगवानपुर- अंबेहटा मार्ग पर चंदना कोली में हिडन नदी पर पुल, गांव धौलाहेड़ी से चिलकाना गंदेवड़ रोड के किलोमीटर-17 पर मस्खरा नदी पर पुल का निर्माण प्रगति पर है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में बुढीनाकला से अटाली-नूना खेड़ा ढिढ़ावली मार्ग पर हिडन नदी पर पुल का निर्माण भी चल रहा है। दिसंबर-21 तक पटनी-पिलखनी मार्ग पर रेल उपरिगामी पुल, भगवानपुर-अंबेहटा मार्ग पर गांव चंदेनाकोली में हिडन नदी पर पुल तथा धौलाहेड़ी-चिलकाना-गंदेवड़ रोड पर मस्खरा नदी पर पुल का काम पूरा होगा जबकि अन्य आठ पुलों का निर्माण फरवरी और जून-2022 तक पूरा हो सकेगा। इनका कहना है

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के 11 पुलों में से तीन पुलों का निर्माण दिसंबर-2021 तक पूरा हो जाएगा जबकि अन्य पुल-2022 तक पूरे हो जाएंगे।

-सत्येंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक

सेतु निर्माण इकाई, सहारनपुर।

chat bot
आपका साथी