कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कमेटी में अनिप कुमार को संरक्षक बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:11 PM (IST)
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कमेटी में अनिप कुमार को संरक्षक बनाया गया है।

संघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई संघ की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी दो वर्षों के लिए वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाए जाने की सहमति प्रदान की। कमेटी में प्रताप सिंह राणा जिला महामंत्री, अनिप कुमार संरक्षक, अशोक कुमार संयोजक, मोहम्मद सरवर सिद्दीकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदेश कौशिक कनिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत कुमार संगठन मंत्री, संजीव जैन कोषाध्यक्ष, सचिन कुमार उप मंत्री, मनीष कुमार आडिटर, कुमारी कोमल प्रचार मंत्री, अनिता सिंह सांस्कृतिक मंत्री, राजबीर सिंह क्रीड़ा मंत्री बनाए गए हैं। राकेश दत्त वत्स, सुरेंद्र कुमार, विनोद आर्य, राकेश मित्तल, ईशान शर्मा, पारस ऐरन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

नागल : सरकार द्वारा आयोजित कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम एवं भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि जब इंसान की इच्छा शक्ति प्रबल हो तो वह कठिन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। उन्होंने सीएचसी के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन किया है और अगले वर्ष वह अपनी सीएचसी को प्रथम स्थान पर लाने का काम करेगे। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, पशु चिकित्सक राजेश शर्मा, मान सिंह सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, अनीता सोनकर, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, अरुण त्यागी, संजय चेयरमैन, सूरज सिंह, राकेश सहल, डॉ कविता, डॉ विपिन, डॉ नितिन कुमार, डॉ आर एस सैंगर, बबलू सैनी, अमित वालिया, ब्रह्मपाल, डॉक्टर ईशा जैन, अरशद, बिशन लाल गौतम, अनुराग, पारुल , सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी