निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर शर्बत का वितरण

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत का वितरण किया गया। अनेक स्थानों पर लोगों ने अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार दान पुण्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:26 PM (IST)
निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर शर्बत का वितरण
निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर शर्बत का वितरण

सहारनपुर, जेएनएन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत का वितरण किया गया। अनेक स्थानों पर लोगों ने अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार दान पुण्य किया।

सोमवार को महानगर के बाजारों में अनेक स्थानों पर लोगों व संस्थाओं द्वारा छबील लगाई गई थी। लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ राहगीरों को शर्बत पिलाया। सेवा भावना के साथ लगे लोगों ने राहगीरों के वाहनों को रोका और प्रेम के साथ उन्हें शर्बत का गिलास पिलाकर स्वयं को धन्य किया। गंगोह: नगर एवं क्षेत्र में अनेक जगह छबील लगाई गई तथा दान पुण्य भी किया। गर्मी के बावजूद कहीं पर भी भीड़ जमा नहीं होने दी गई। शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। पर्व पर कुछ लोगों ने ककड़ी व खरबूजा पूजा के बाद दान किया। करते हैं। सोमवार को खरबूजा व ककड़ी काफी महंगी बिक गई।

सरसावा: निर्जला एकादशी पर लोगों ने नकुड़ रोड, अंबाला रोड सहित अनेक स्थानों पर सड़क किनारे छबील सजा कर राह चलते लोगो को शीतल मीठा जल पिलाया।

गागलहेड़ी: प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। पं मदनगोपालाचार्य ने निर्जला एकादशी की कथा सुनाई। मंदिरों में मिट्टी का घड़ा, पंखा व फल सब्जियां दान की। अग्रसेन चौक पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया। निशांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, आशु धीमान, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

नागल: राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में कोरोना महामारी से स्वास्थ्य रक्षा हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत भी पिलाया गया। पुजारी शिवकुमार भटनागर, महेंद्रपाल त्यागी, वस्तराज स्वाधीन, दीपक मलिक, राकेश सहल, रजनी राणा, रेखा, प्रवीण, तानिया आदि मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान: पीठ बाजार में पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी द्वारा छबील लगाई गई। शुभम चौधरी दिग्विजय चौधरी आदि ने लोगों को मीठा शरबत पिलाय। देवबंद रोड स्थित गांव जगरौली में युवाओं द्वारा छबील लगाकर लोगों को मीठा शरबत पिलाया गया।

चिलकाना: श्री सत्संग मंडल द्वारा सुल्तानपुर द्वारा मेन बाजार मे स्थित शिव मंदिर पर निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शर्बत वितरित किया गया। मंडल अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा, उपाध्यक्ष अरविद कुमार, महामंत्री गौरव गुप्ता, निशांक जैन, आशु सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी थे। अंबेहटा: ग्राम रंढेडी के बस स्टाप पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज चौधरी के नेतृत्व ने प्याऊ लगाया गया, जिसमे राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेडा,चौ.मैनपाल सिंह,नाथीराम कुलदीप कोरी देवेंद्र चौधरी थे।

नानौता: सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों को शरबत पिला कर धर्म लाभ उठाया। राहगीरों को पंखे भी वितरित किए गए। डा. रामकुमार पुंडीर,यक्ष पुंडीर,भूपेंद्र राणा, सोनू राणा, अरुण कुमार, प्रिस कश्यप, रविद्र सैनी, अमित कश्यप, रुद्राक्ष पुंडीर, वंश राणा, सत्यम कुमार, गौतम, अभिनव राणा, प्रदीप थे।

chat bot
आपका साथी