अनुशासन व हिसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी देहात

नागल में कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय आहवान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा टपरी जंक्शन पर रेल रोकने की घोषणा के बाद एसपी देहात अतुल शर्मा क्षेत्राधिकारी देवबंद रजनीश उपाध्याय ने थाना नागल पर करीब 3 घंटे कैंप किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:28 PM (IST)
अनुशासन व हिसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी देहात
अनुशासन व हिसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी देहात

सहारनपुर, जेएनएन। नागल में कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय आहवान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा टपरी जंक्शन पर रेल रोकने की घोषणा के बाद एसपी देहात अतुल शर्मा, क्षेत्राधिकारी देवबंद रजनीश उपाध्याय ने थाना नागल पर करीब 3 घंटे कैंप किया। इस दौरान उन्होंने भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार से वार्ता करते हुए अपील की कि वे किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए समझाएं, किसी प्रकार की अनुशासनहीनता एवं हिसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जिले भर का किसान टपरी जंक्शन पर सोमवार सुबह 11 बजे से चार बजे तक अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने प्रशासन को आश्वासन दिया कि किसान किसी भी प्रकार की हिसा नहीं करेगा।

जिला जूडो प्रतियोगिता में आजमाएं दांव पेंच

सहारनपुर: शहीद ले. सरबजीत सिंह ढिढसा स्मृति में जिला जूडो प्रतियोगिता महाराज सिंह कालेज के हाल में किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दांवपेच आजमा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा. ऐके. डिमरी, एसी. गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी प्रीति व जिला जुड़ों संघ सचिव दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित तथा शहीद सरबजीत के चित्र पर माल्यापर्ण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के -25 किग्रा भार वर्ग में धात्रि शर्मा प्रथम, अनुष्का सैनी द्वितीय, -32 किग्रा में वैष्णवी पूनिया रूहानी वाधवा तथा ताश्नी भटनागर व मान्या कपूर, -36 किग्रा में शगुन कश्यप, प्राची व भाव्या बालियान और मुस्कान सवई, -44 किग्रा में अवनी राणा, प्रियांशी सक्सेना, विभुती वाधवा व खुशी सबई, -48 किग्रा में प्रभा वर्मा, मानसी धनेजा, नैन्सी व छाया, 52 किग्रा में सुजाता, आस्था कोहली, वर्षा सहगल व दिशा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता निर्देशक राजी शर्मा, विवेक गर्ग, प्रदीप कुमार, सोनू सिंह, प्रीती, अर्नव गुप्ता, कमलकांत पंवार, आयुषी, हर्ष चुनानिया, अखिल सैनी, साहिब पाल, विधि जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान डा. कपिल वत्स, डा. आशीष, आकाश सैनी, आशीष सरोहा, सायन पाल, वैभव सिंह, अनंग जैन, अश्वनी पुंडीर का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का संचालन दीपक गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी