कोरोना की इंट्री कैसे रोकें, जांचने पहुंचे डीआइजी जेल

जेल पहुंचने वाले बंदियों में मिल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन चितित हैं। जेल में कोरोना की एंट्री कैसे रोकी जाए इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआइजी जेल लव कुमार सहानपुर पहुंचे। जेल में बनाई गई अस्थायी जेल का निरीक्षण किया और कुछ खासे निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:19 PM (IST)
कोरोना की इंट्री कैसे रोकें, जांचने पहुंचे डीआइजी जेल
कोरोना की इंट्री कैसे रोकें, जांचने पहुंचे डीआइजी जेल

सहारनपुर जेएनएन। जेल पहुंचने वाले बंदियों में मिल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन चितित हैं। जेल में कोरोना की एंट्री कैसे रोकी जाए, इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआइजी जेल लव कुमार सहानपुर पहुंचे। जेल में बनाई गई अस्थायी जेल का निरीक्षण किया और कुछ खासे निर्देश दिए।

रविवार दोपहर करीब चार बजे डीआईजी जेल जिला जेल पहुंचे। जेल अधीक्षक डा. वीरेशराज शर्मा व जेलर राजेश पांडेय उन्हें लेकर अंदर पहुंचे। सबसे पहले अस्थायी जेल के रूप में उपयोग की जा रही किशोर जेल को देखा। थानों से चालान होने के बाद अदालत के आदेश पर जेल पहुंचने वाले बंदियों को पहले दो दिन किशोर जेल में ही रखा जाता है। डीआइजी ने बताया कि आते ही सैंपल कराया जाता है और रिपोर्ट आने तक इस तरह के बंदियों को बनाई गई क्वारंटाइन बैरक में रखा जाता है, ताकि अन्य कोई संक्रमित न हो सके। डीआइजी ने बताया कि सहारनपुर जेल की व्यवस्था अन्य जेलों के मुकाबले बेहतर है। यहां अब तक एक जमाती व चार बंदी ही पॉजिटिव पाए गए थे, यह संख्या आगे न बढ़े, इसके लिए ही अहतियात बरती जा रहे हैं। जेल में बेहतर व्यवस्था के लिए जेल अधीक्षक को सराहा।

chat bot
आपका साथी