श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

देवबंद में शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास लाला शास्त्री महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन सुनाया तो श्रद्धालुओं भाव-विभारे हो उठे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:26 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास लाला शास्त्री महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन सुनाया तो श्रद्धालुओं भाव-विभारे हो उठे।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन दिशा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में लाला शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्म के बाद उत्सव का माहौल हो जाता है। गोकुलवासी मंगल गीत गाते हुए खुशी से नाचने लगते हैं। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी सुंदर वर्णन भी किया। जिसे सुनकर कथा में उपस्थित माताएं, बहनें भाव विभोर होकर खुशी से नाचने लगी। भगवान कृष्ण के बाल रूप का सौभाग्य अभिनव धीमान व रश्मि धीमान के पुत्र को प्राप्त हुआ। यजमान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौ. प्रविद्र सिंह रहे। प्रसाद वितरण प्रमोद कश्यप की ओर से कराया गया। इस मौके पर सपना सिघल, मंजू शर्मा, पिकी त्यागी, रचना कश्यप, शुभलेश शर्मा, रेखा धीमान, प्रियंका, रजनी, लक्ष्मी, उषा रानी, रचना कश्यप, राजरानी सैनी, शिक्षा धीमान, रशिम पुंडीर, अनिता, अन्नू शर्मा, अरुणा, वंदना, सीमा, सपना सिघल, अर्चना धीमान, संयोजक सूर्य प्रताप एड., बिजेंद्र गुप्ता, नीरज सैनी, परीक्षित, ओम सैनी मौजूद रहे।

किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो होगा आंदोलन : विरेंद्र सिंह

देवबंद: अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन ने धान क्रय केंद्र के अधिकारियों पर किसानों को परेशान करने और उनका धान नहीं खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर सरकारी अनाज मंडी पहुंचे तो उन्हें कुछ किसानों ने बताया कि करीब 15 दिनों से पटवारी से लेकर एसडीएम के यहां चक्कर काटने के बाद उन्हें धान बेंचने के लिए टोकन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी क्रय केंद्र अधिकारी धान को खराब बता उसे खरीदने से इंकार कर रहे हैं। मंडी में मौजूद किसान राकेश व मनीष ने बताया कि परेशान आकर वह अपना धान औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें फसल की लागत भी वसूल नहीं हो पाएगी।

चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे धोखे को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान चौ. विक्रम सिंह, संदीप कुमार, अंकुर चौधरी, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी