कार्तिक स्नान पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया स्नान

गंगोह में नगर एवं क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों की बजाए घरों में ही स्नानकर दान-पुण्य के साथ श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:04 PM (IST)
कार्तिक स्नान पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया स्नान
कार्तिक स्नान पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया स्नान

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में नगर एवं क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों की बजाए घरों में ही स्नानकर दान-पुण्य के साथ श्रद्धा के साथ पर्व मनाया। कार्तिक स्नान पर्व सोमवार को समापन हो गया। पूरे माह महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सत्संग भी किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु हरिद्वार जाना चाहत थे, लेकिन सरकार द्वारा लगाई पाबंदी के कारण लोग वहां नहीं जा सके। इक्का-दुक्का श्रद्धालुओं ने कुआ खेड़ा व यमुना पर जाकर भी स्नान किया। श्रद्धालुओं ने इस दिन उपवास रखा। ठंड का भी श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं हुआ। सोमवार को ही श्रद्धालुओं ने देव दीपावली मनाई तथा घरों पर दीपक जलाकर रोशनी की। इस बार स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर रहा। यमुना घाट पर पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

विधि विधान से पूजा-अर्चना के बीच प्राण प्रतिष्ठा

सहारनपुर : श्री महादेव देवस्थानम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा में बच्चों ने देवी-देवताओं के रूप में भव्य झांकी प्रस्तुत की। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक कालोनी के मंदिर में पंडितों के सानिध्य में पूजा-अर्चना आरंभ हुई। हवन-यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने हवन में शामिल होकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। कालोनी के बच्चों ने शिव पार्वती, राम-सीता के रूप में भव्य झांकी प्रस्तुत की। पैरामाउंट ट्यूलिप रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएट के अध्यक्ष सुनील सूरी ने बताया कि मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मयंक अरोड़ा, महासचिव सर्वेश पराशर, डा.अतुल कपिल, प्रवीण गुप्ता, अमित शर्मा, मुरली खन्ना, भगीरथ सेठी, संजय जैन, मनीष अरोड़ा, डीपी मित्तल, शेर सिंह राणा, अनुपम मलिक आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी