दलदल के बीच से पहुंते श्मशान, शिकायत पर भागे अधिकारी

महंगी के जोगीपुरा में शुक्रवार को करेशन कश्यप की मौत हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक जाना था। लेकिन रास्ते में गांव का जलभराव होने से दलदल बनी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:31 PM (IST)
दलदल के बीच से पहुंते श्मशान, शिकायत पर भागे अधिकारी
दलदल के बीच से पहुंते श्मशान, शिकायत पर भागे अधिकारी

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी के जोगीपुरा में शुक्रवार को करेशन कश्यप की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक जाना था। लेकिन रास्ते में गांव का जलभराव होने से दलदल बनी हुई थी। इससे ग्रामीण पहले तो और कोई उपाय देखते रहे। लेकिन अंत में उस दलदल के बीच से ही परिजनों व रिश्तेदारों को अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा। इसी नाराजगी के चलते कुछ ग्रामीणों ने सहीराम, विनोद व ओमपाल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर दी। अवकाश होने के बावजूद सरकारी अमला बीडीओ छत्रपाल सिंह, कानूनगो संजय सिंह, लेखपाल कासिफ व विपुल सैनी व एसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। और ग्रामीणों से बातचीत कर हल निकाला। ग्राम प्रधान इरफान चौधरी ने भी दलदल से गुजर रही अर्थी को देखकर कंधा देकर भाईचारे की मिसाल पेश की। ग्रामीणों में हारून, धनसिंह, विनोद व ओम सिंह आदि रहे। ग्राम प्रधान इरफान चौधरी ने बताया कि पानी की समस्या को खत्म करने के लिए दूसरा तालाब खोदा जा रहा है, लेकिन कुछ पानी निकासी के लिए रास्ता नही दे रहे थे। प्रशासन ने इसका हल निकालने की पहल की है। बीडीओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए कुछ विवाद था। दो पक्षों में लिखित में समझौता करा दिया है।

गंगोह में आज सभा को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी

सहारनपुर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जयंत चौधरी 16 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 11 बजे गंगोह के पशु पैठ मैदान पर जन आशीर्वाद जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली की सफलता के लिए रालोद की जिला इकाई व नौमान मसूद दिन रात एक किए हुए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सुबह 11 बजे गंगोह में पशु मंडी नकुड़ रोड गंगोह में पहुंचेंगे। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। किसान नेता चौधरी जयंत की सभा को सफल बनाने के लिए सभी नेता जनसंपर्क कर रहे हैं। गंगोह में होने वाली रैली अब तक की ऐतिहासिक रैली होगी।

chat bot
आपका साथी