देवबंद नगरपालिका को मिला नया ईओ, स्वागत किया

देवबंद में नगरपालिका के नवागत अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय का गुरुवार को पालिका कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। नए ईओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM (IST)
देवबंद नगरपालिका को मिला नया ईओ, स्वागत किया
देवबंद नगरपालिका को मिला नया ईओ, स्वागत किया

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में नगरपालिका के नवागत अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय का गुरुवार को पालिका कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। नए ईओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।

नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने बरसात के मौसम को देखते हुए पालिका कर्मचारियों से कहा कि नगर में जलभराव एक बड़ी समस्या है। इसलिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बंद पड़े नालों की पुलिया को भी जल्द खुलवाया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ को अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर यूनियन के नगराध्यक्ष रोशन लाल, उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, दीपक चंचल, राजू , मुकेश, अनुज वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि व सनी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

मार्ग के दोनों और टाइल्स लगवाए जाने की मांग

नानौता : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गंगोह मार्ग के दोनों ओर टाइल लगवाए जाने की मांग की है।

पत्र में व्यापारी नेता राजीव नामदेव ने बताया कि टैक्स दिए जाने के बावजूद व्यापारी के साथ आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया कि नगर में प्रवेश करते ही गंगोह मार्ग पर सड़क के दोनों ओर जरा सी बरसात होते ही दुकानों के आगे सरकारी नाले व सड़क के मध्य बने कच्चे मार्ग पर कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण दुकानों पर प्रवेश करने वाले ग्राहक भी फिसलकर चोटिल हो जाते हैं और जूते व चप्पल भी कीचड़ में खराब हो जाने से दुकानें भी गन्दी हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आबादी क्षेत्र में नगर के संजय चौक से गंगोह रोड़ पर केवल एक किलोमीटर तक सरकारी नाले से सरकारी नाले तक सम्पूर्ण मार्ग का तारकोल से चौड़ीकरण करा दें या सरकारी नाले से सड़क के मध्य बने कच्चे मार्ग पर इंटरलाकिग सड़क का निर्माण हो जाए तो नगर भी सुन्दर लगेगा व स्वच्छ रहेगा। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण कार्य पीडब्ल्यूडी के अधीन है। इसमें नगर पंचायत द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

chat bot
आपका साथी