नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा विकास के नाम पर सड़कों की खुदाई और बाजारों की दुर्दशा का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM (IST)
नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

सहारनपुर,जेएनएन। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा विकास के नाम पर सड़कों की खुदाई और बाजारों की दुर्दशा का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

सोमवार को नगर निगम में पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि निगम का गठन वर्ष 2009 में हुआ और स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद भी शहर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है जिससे आम आदमी और व्यापारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बाजार में सीवर लाइन की खुदाई के नाम पर सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया गया जिससे व्यापारिक गतिविधियां ठप हो चुकी हैं। दुकानों में पानी भरने की समस्या से कई क्षेत्रों के व्यापारी परेशान है जबकि नगर निगम और जल बोर्ड अन्य विभागों पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं को जल्द निस्तारण न होने पर संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री अनित गर्ग, महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री रजत मित्तल, जिला महामंत्री हर्ष डाबर, महानगर महामंत्री सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, शांतनु ठकराल, जगदीश कालरा, अश्वनी अरोड़ा, सरदार गुरदीप सिंह, मोंटी, प्रेमसागर ग्रोवर, आदि मौजूद थे।

महापौर संजीव वालिया का किया स्वागत

जासं सहारनपुर: वीर युवा संघर्षवादी संगठन के नकुड़ रोड स्थित कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने रोड-शो निकाल महापौर संजीव वालिया को जोरदार स्वागत किया। संजीव वालिया ने युवाओं को सहनशीलता, क्षमा, अनुशासन, व चरित्र निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान हर्षित प्रधान, संजय लाला, सागर, राजकुमार प्रधान, सेवाराम, व्क्रिम, अशोक, राजवीर, वैभव राहुल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी