सांसद वरुण गांधी के खिलाफ दी तहरीर

किसान नेता स. वीएम सिंह को लेकर सांसद वरुण गांधी ने फोन पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। बाकायदा वह आडियो टीवी चैनल पर प्रसारित भी हुआ। इससे किसान बेहद आहत हैं क्योंकि किसानों के लिए वीएम सिंह बड़ा नाम है जो किसानों के हित के लिए हर हद तक जाने का माद्दा रखते हैं। किसानों ने एसएसपी को तहरीर देकर सांसद पर एफआइआर लिखाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:11 PM (IST)
सांसद वरुण गांधी के खिलाफ दी तहरीर
सांसद वरुण गांधी के खिलाफ दी तहरीर

सहारनपुर जेएनएन। किसान नेता स. वीएम सिंह को लेकर सांसद वरुण गांधी ने फोन पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। बाकायदा वह आडियो टीवी चैनल पर प्रसारित भी हुआ। इससे किसान बेहद आहत हैं, क्योंकि किसानों के लिए वीएम सिंह बड़ा नाम है, जो किसानों के हित के लिए हर हद तक जाने का माद्दा रखते हैं। किसानों ने एसएसपी को तहरीर देकर सांसद पर एफआइआर लिखाने की मांग की है।

किसान सुखवीर सिंह, नरेंद्र मलिक, विपिन पंवार तथा रविद्र चौहान व नवीन प्रधान ने सामूहिक रूप स. एसएसपी को तहरीर देकर सांसद वरुण गांधी के खिलाफ एफआइआर लिखाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि 22 अक्टूबर को टीवी चैनल पर सांसद का आडियो प्रसारित हुआ, जिसमें सांसद स. वीएम सिंह को लेकर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वीएम सिंह की छवि को धूमिल किया जा सके।

chat bot
आपका साथी