बंद पड़ी चीनी मिलों को आगामी सत्र में चालू करने की मांग

नकुड़ क्षेत्र के किसानों की बैठक में पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी जनपद की बीडवी एवं टोडरपुर चीनी मिलों को चालू करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। किसानों ने कहा कि इन मिलों के बंद हो जाने से दोनों चीनी मिल क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित कर दिया जाता है जिस कारण किसानों का गन्ना समय से दूसरी चीनी मिलें नहीं खरीद पाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:40 PM (IST)
बंद पड़ी चीनी मिलों को आगामी सत्र में चालू करने की मांग
बंद पड़ी चीनी मिलों को आगामी सत्र में चालू करने की मांग

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ क्षेत्र के किसानों की बैठक में पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी जनपद की बीडवी एवं टोडरपुर चीनी मिलों को चालू करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। किसानों ने कहा कि इन मिलों के बंद हो जाने से दोनों चीनी मिल क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित कर दिया जाता है, जिस कारण किसानों का गन्ना समय से दूसरी चीनी मिलें नहीं खरीद पाती हैं।

किसानों की सोमवार को फंदपुरी में चौधरी राजकुमार प्रधान के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता चौधरी अतुल फंदपुरी ने कहा कि इस बार जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बढ़ चुका है, जिस कारण आने वाले पेराई सत्र में गन्ना किसानों के समक्ष गन्ना सप्लाई का संकट पैदा हो जाएगा और मजबूरन दोनों चीनी मिल क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपना गन्ना कम रेट पर कोल्हू, क्रेशर में डालने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश की सभी बंद चीनी मिलों को चलाने की घोषणा की थी। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह ने सरसावा में कहा था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दोनों शुगर मिलों को सत्ता में आने के 1 महीने बाद चालू करा दिया जाएगा, लेकिन भाजपा की सत्ता को आए साढे़ 4 वर्ष बीत चुके हैं। उन्होंने आगामी सत्र में जनपद की बंद पड़ी बिडवी एवं टोडरपुर चीनी मिलों को चालू करने की मांग की है। साथ ही गन्ना मूल्य साढ़े 4 सौ रुपये प्रति कुंतल किया जाए। अध्यक्षता राठी खाप के चौधरी धर्मपाल सिंह एवं संचालन चौधरी संभू प्रधान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी रामधन सिंह, चौधरी राजकुमार सिंह, प्रधान चौधरी अमित प्रधान, चौधरी सोनू प्रधान, चौधरी प्रदीप, प्रधान इमरान, नदीम डायरेक्टर, प्रधान शकील ,आशीष नंबरदार, चौधरी ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी