मोरा गांव में सहकारी समिति का उप केंद्र बनाए जाने की मांग

जड़ौदापांडा क्षेत्र के गांव मोरा निवासी कर्मवीर राणा बृजपाल ग्राम प्रधान दिलबाग धीर सिंह राणा विजेंद्र राणा पूर्व प्रधान विनोद राणा सहित सैकड़ों किसानों ने सहायक आयुक्त को पत्र देकर किसान सहकारी समिति का मोरा गांव में उप केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM (IST)
मोरा गांव में सहकारी समिति का उप केंद्र बनाए जाने की मांग
मोरा गांव में सहकारी समिति का उप केंद्र बनाए जाने की मांग

सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा क्षेत्र के गांव मोरा निवासी कर्मवीर राणा, बृजपाल, ग्राम प्रधान दिलबाग, धीर सिंह राणा, विजेंद्र राणा, पूर्व प्रधान विनोद राणा सहित सैकड़ों किसानों ने सहायक आयुक्त को पत्र देकर किसान सहकारी समिति का मोरा गांव में उप केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव मोरा के ग्राम प्रधान दिलबाग राणा, कर्मवीर सिंह राणा, बृजपाल, पूर्व प्रधान विनोद, बिजेंदर, धीर सिंह राणा, जितेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने किसान सेवा समिति के सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक विजय प्रकाश वर्मा को पत्र देते हुए बताया कि हमारा गांव किसान सेवा सहकारी समिति मोरा में जुड़ा हुआ है। यह गांव मोरा से करीब सात किलोमीटर दूर है। आने जाने में किसानों का सारा समय बर्बाद हो जाता है।

गांव की कुल आबादी 10000 के करीब है। इस समस्या को देखते हुए गांव के किसानों ने विभाग के सहायक आयुक्त से गांव में किसान सेवा सहकारी समिति का उप केंद्र बनाए जाने की मांग की है। सहायक आयुक्त विजय प्रकाश वर्मा का कहना है कि किसानों की समस्या गंभीर है। किसानों की समस्या का हल जल्द करा दिया जाएगा।

निजीकरण के नाम पर देश बेचने का काम कर रही सरकार : नरेशछुटमलपुर: क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने कहा है कि भाजपा सरकार विकास का ढिढोरा पीट रही है, मगर धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार निजीकरण के नाम पर देश को बेचने का काम कर रही है। क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी मंगलवार को कस्बे में देहरादून रोड स्थित कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सैनी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी और किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि घाड़ क्षेत्र के विकास की कोई योजना योगी सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा को नकार चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है, और कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेश सैनी, जसमेंद्र सैनी व मुस्तकीम आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी